{"_id":"5842fff34f1c1b0e1ede900b","slug":"25-thousand-swindle-in-the-name-of-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड दिलाने के नाम पर 25 हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेड दिलाने के नाम पर 25 हजार की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
25 हजार की धोखाधड़ी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेड दिलवाने के नाम पर एक प्लेसमेंट एजेंसी ने एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी करके 25 हजार रुपये अपने अकाउंट में डलवा लिए। अब प्लेसमेंट एजेंसी का फोन बंद जा रहा है। सेक्टर-49 थाना में एजेंसी के कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सेक्टर-49 थाना इंस्पेक्टर बिजेंद्र भड़ाना ने बताया कि सेक्टर-51 निवासी रमेश कुमार ने 21 नवंबर को मेड के लिए एक वेबसाइट पर सर्च किया और वहां से मिले एक नंबर पर बात की। इसमें शशि नाम के व्यक्ति से बात की तो उसने मेड को नौ हजार रुपये माह की सैलरी पर रखने की बात हुई।
विज्ञापन
इसके लिए एजेंसी की ओर से 23 नवंबर को 25 हजार रुपये बतौर कमीशन अकाउंट में डलवाया गया और फिर 26 नवंबर से काम पर मेड को भेज देने का आश्वासन दिया गया। मगर 26 को मेड नहीं पहुंची। रमेश कुमार की ओर से एजेंसी पर फोन लगाया गया।
विज्ञापन
लेकिन फोन बंद रहा। तीन-चार दिन तक पीड़ित ने मेड का इंतजार किया और फोन चलने की उम्मीद रखी। मगर जब दोनों ही उम्मीद से परे हो गए तो उन्होंने सेक्टर-49 कोतवाली में जाकर शिकायत दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।