{"_id":"979b1bee79e3bf9a46db6f54110ebdb4","slug":"20-crore-cocine-recovered-from-afgani-citizen","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज बनकर आया लेकिन करने लगा कोकीन का धंधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मरीज बनकर आया लेकिन करने लगा कोकीन का धंधा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 19 Feb 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की स्पेशल सेल ने चार किलो कोकीन के साथ अफगानी नागरिक अहमद जावेद उर्फ नबी (46) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बरामद मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। इलाज कराने के बहाने भारत आया आरोपी अफगानिस्तान में बैठे अपने आका के इशारे पर कोकीन का धंधा करने लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि एक सूचना पर टीम ने 10 फरवरी को न्यू महावीर नगर से 300 ग्राम कोकीन के साथ नबी को गिरफ्तार किया है।
नबी यहां नाइजीरियाई टोनी को सैंपल दिखाने आया था। आरोपी की निशानदेही पर जामा मसजिद इलाके के एक होटल से 3.7 किलो कोकीन बरामद की गई। नबी इसी होटल में रुका था।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अफगानिस्तान में गफूर ड्रग्स और हथियारों का गोरखधंधा करता है। उसके कहने पर 2010 में इलाज के बहाने भारत आया था। यहां पत्थर व्यापारी बनकर रह रहा था।
विज्ञापन
गफूर के इशारे पर नबी सैंपल दिखाकर ड्रग्स सप्लाई करता था। बरामद कोकीन दो अफगानी नागरिकों ने लाकर उसे दी थी। आरोपी ने बताया कि ज्यादातर कोकीन और हेरोइन विदेशों से आने वाले पत्थरों के साथ उरी और पंजाब के बॉर्डर से आती थी।