{"_id":"f23806ac8a767a7f0deb1484e67a0329","slug":"2-relatives-rapes-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा और साले ने मिलकर किया महिला का रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीजा और साले ने मिलकर किया महिला का रेप
अमर उजाला, नूंह
Updated Sat, 08 Feb 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
एक महिला को अगवा कर उससे सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में शिकायत मिलने पर नूंह पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
महिला की चिकित्सीय जांच कराने के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान कलमबंद करवाया गया। आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
यह भी पढ़ें: पति के ऑफिस में ही हुआ पत्नी के साथ दुष्कर्म!
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को बताया कि तावडू़ थानाक्षेत्र के गांव पाटूका के अनवर व उसके साले ने उसका अपहरण कर नूंह थानाक्षेत्र के गांव ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विरोध करने पर जीजा और साले ने महिला को जान से मारने की धमकी दिया। साथ ही मामले की कहीं शिकायत नहीं करने को कहा।
पढ़ें: पड़ोसी ने लूट ली मेंटली वीक युवती की अस्मत
मामले की जानकारी पुलिस को देने पर उन्होंने महिला को फिर अगवा कर लेने की धमकी दी। इससे भयभीत महिला ने पहले तो पुलिस को कुछ भी न बताने का निर्णय किया।
लेकिन बाद में उसने हिम्मत जुटाई और पूरा मामला पुलिस को बता दिया। पुलिस ने महिला की चिकित्सीय जांच कराने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान कलमबंद करवाया गया। दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें: पति के ऑफिस में ही हुआ पत्नी के साथ दुष्कर्म!
अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। हालांकि आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।