{"_id":"58cb93c14f1c1b285a32a1d9","slug":"2-60lakhs-looted-in-noida-by-byker","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने 2.60 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने 2.60 लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 17 Mar 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जट्टारी से जारचा भुगतान लेकर लौटने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर पतंजलि के थोक में उत्पाद बिक्री करने वालेे व्यापारी से 2.60 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद नोएडा और बुलंदशहर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के आला अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, जारचा निवासी धीरज शर्मा पतंजलि के उत्पाद थोक में दुकानदारों को बिक्री करने का व्यापार करते हैं। बृहस्पतिवार देेर शाम धीरज अन्य दो लोगों के साथ एक वाहन में सवार होकर जट्टारी क्षेत्र से भुगतान लेकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही वह रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के कलूपुरा गांव के पास पहुंचे। बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने उनके वाहन को रुकवा लिया। बदमाशों ने हथियार के बल पर उनसे भुगतान के 2.60 लाख रुपये लूट लिए और गोली मारने की धमकी देकर बुलंदशहर से ककोड़ की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। कार्यवाहक एसपी देहात गौरव ग्रोवर ने मौके पर पहुंचकर अधीनस्थों को बदमाशों की घेराबंदी के निर्देश दिए। बदमाशों के बुलंदशहर जिले की ओर भागने की सूचना पर वहां की पुलिस भी बदमाशों की तलाश में जुट गई, लेकिन देर रात तक कामयाबी नहीं मिली।