फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   19 lakh robbery from ATM cash van in rohini area of delhi

ATM में पैसे डालने जा रहे कैश वैन कर्मचारी गोली मारकर 19 लाख की लूट

Sun, 21 May 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 May 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
19 lakh  robbery from ATM cash van in rohini area of delhi
CASH VAN LOOT

रोहिणी इलाके में शुक्रवार दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एटीएम में कैश डालने जा रहे एक कर्मचारी को गोली मारकर 19 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने पहले वैन के कर्मचारियों की आंख में मिर्च का पाउडर डालकर बैग छीनने की कोशिश की लेकिन विरोध करने पर उसे गोली मार दी। 

विज्ञापन


लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों पर कैशवैन में मौजूद गार्ड ने दो गोली चलाई, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गये। घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन

      
पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब सवा दो बजे एक कैश वैन रोहिणी सेक्टर 24 स्थित यूनियन बैंक के एटीएम में रुपये डालने के लिए पहुंची। वैन में दो कर्मचारियों के अलावा एक चालक और गार्ड मौजूद थे। एटीएम पर पहुंचते ही दो कर्मचारी कैश बॉक्स लेकर वैन से नीचे उतरे और एटीएम की ओर जाने लगे।       
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंच गये और दोनों कर्मचारियों की आंख में मिर्च का पाउडर डाल दिया। उसके बाद एक बदमाश नवीन नाम के कर्मचारी से रुपयों से भरा बॉक्स छीनने लगे। नवीन ने इसका विरोध किया। बदमाशों ने उसके पेट में गोली मार दी और बॉक्स लेकर भागने लगे। 

इसी दौरान कैश वैन में मौजूद गार्ड बृजेश बाहर निकला और भाग रहे बदमाशों पर गोली चला दी लेकिन गोली बदमाशों को नहीं लगी और वह भागने में कामयाब हो गये। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नवीन को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।   
    
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बेगमपुर थाने में लूटपाट की शिकायत दर्ज कर ली गयी है। जांच में 19 लाख रुपये लूटे जाने की बात सामने आयी है। पुलिस की टीम बदमाशों की पहचान करने में जुट गयी है।  

सीसीटीवी के जरिए बदमाशों की पहचान करने में जुटी पुलिस 

19 lakh  robbery from ATM cash van in rohini area of delhi
loot

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में कर बदमाशों की पहचान करने में जुट गयी है। संभावना है कि बाइक सवार बदमाशों के कुछ और साथ वहां पर मौजूद हों। पुलिस अधिकारियों ने पुलिस की छह टीमें गठित कर मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस उन बदमाशों की पहचान करने में जुट गयी है जो कैशवैन लूट के मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके है।       

पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि लूटपाट को अंजाम देने वाले बदमाश कैश वैन का काफी देर से पीछा कर रहे थे। जिस एटीएम के पास बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया वह काफी सुनसान जगह पर है। इसका फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर वहां से भागने में कामयाब हो गये।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed