{"_id":"582321214f1c1b342fb39088","slug":"18-cow-smugglers-arrested-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए ने दबिश देकर गौतस्करों के चंगुल से छुड़ाई 18 गाय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआईए ने दबिश देकर गौतस्करों के चंगुल से छुड़ाई 18 गाय
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर में गायों को भरकर तिजारा रोड से वध के लिए राजस्थान ले जा रहे गौतस्करों के चंगुल से सीआईए के जवानों ने दबिश देकर 18 गायों को बरामद किया है। दम घुटने से एक गाय की मौत हो गई थी। सभी गौतस्कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने इस कैंटर को अपने कब्जे में लेकर चार गौतस्करों के खिलाफ गौवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गौतस्करों के चंगुल से बदामद की गई सभी गायों को तिजारा रोड पर स्थित मेवात क्षेत्र गौशाला में भेज दिया है।
विज्ञापन
सीआइए इंचार्ज रतनलाल को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कैंटर आरजे-14-जेई-6423 में कुछ गौतस्कर गायों को भरकर तिजारा रोड की तरफ से वध के लिए राजस्थान ले जा रहे हैं। मौके पर दबिश दी जाए तो इन गौतस्करों को दबोचने के साथ-साथ गायों को इनके चंगुल से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
सीआईए इंचार्ज रतनलाल ने तुरंत ही सब इंसपैक्टर बशीर अहमद, एएसआई महमूद, एएसआई धनसिंह, एएसआई टेकसिंह, सिपाही भरतपाल की टीम बनाई और झिर रोड पर धोबी घाट के पास नाका लगाने के आदेश दिए।
जैसे ही कैंटर के चालक ने पुलिस का नाका देखा वे गाड़ी को छोड़कर अधेंरे का फायदा उठाकर अरावली पहाड़ों में चढ़ गए। हालांकि पुलिस के जवानों ने उनका पीछा भी किया। लेकिन वे भागने में सफल हो गए।
गायों से भरे कैं टर को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर गायों को गौशाला में पहुंचा दिया। पुलिस ने इस मामले में शहरुन, साजिद निवासिया मिर्जापुर, अरशद निवासी आंधाकी, अंसानी निवासी बीवां के खिलाफ गौवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
तिजारा रोड से कैंटरा में से गौतस्करों के चंगुल से 18 गाय बरामद की हैं। इनमें से एक का दम घुटने से मौत हो गई। चार गौतस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इनको शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -रतनलाल,इंचार्ज सीआइए, फिरोजपुर झिरका।