जाम में फंसी 16 साल की किशोरी ने भाई के हाथों में तोड़ा दम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी का जाम अब जानलेवा हो गया है, जी हां ताजा मामला नंद नगरी इलाके में सामने आया है। यहां जाम में फंसकर ऑक्सीजन के अभाव में 16 साल की किशोरी ने भाई के हाथों में दम तोड़ दिया।
दरअसल किशोरी ने किसी बात पर घर में फांसी लगा ली। समय रहते परिजनों ने उसे फंदे से उतार लिया और उसे उपचार के लिए तुरंत गाड़ी से अस्पताल लेकर गए लेकिन रास्ते में जाम में फंस गए।
पुलिस के मुताबिक शशि परिजनों के साथ ई-57/524 सुंदर नगरी में रहती थी। इसके परिवार में पिता राम प्रसाद, मां आशा, एक भाई व बहन है। रविवार शाम को शशि ने अपने घर पर फांसी लगा ली।
भाई ने फांसी लगाते समय उसे देख लिया
भाई ने फांसी लगाते समय उसे देख लिया। फौरन उसने उसे फंदे से उतार लिया, लेकिन इसके बाद शशि को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। शशि का भाई फौरन उसे गाड़ी से सुंदर नगरी से जीटीबी अस्पताल ले जाने लगा।
लेकिन जीटीबी अस्पताल वाली सड़क पर जाम लगा हुआ था। इधर शशि की हालत बिगड़ने लगी। करीब 10 मिनट तक शशि जाम में फंसी रही और उसकी मौत हो गई।
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।