फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   13 ‍‍bdc members arrested for watching adult dance mujra

कमरे में मुजरा देख रहे थे BDC के 13 सदस्य, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Fri, 07 Jul 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 07 Jul 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
13 bdc members arrested for watching adult dance mujra
bdc members arrested
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर चाई-4 स्थित मकान में मुजरा देख रहे जिला चंदौली के साहबगंज ब्लॉक के 13 बीडीसी सदस्य पकड़े गए। पुलिस ने मकान में अश्लील हरकतें होने की सूचना पर छापा मार कार्रवाई की थी। मौके से पुलिस ने दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया। पकड़े गए एक बीडीसी सदस्य ने खुद को बीजेपी कार्यकर्ता बताया है।  
विज्ञापन


सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि डायल-100 पर किसी ने सूचना दी कि सेक्टर चाई-4 स्थित एक मकान में कुछ लोग व महिलाएं अश्लील हरकत कर रहे हैं। सूचना पर कासना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, मौके पर म्यूजिक सिस्टम चल रहा था और महिलाएं नृत्य कर रहीं थीं। पुलिस ने मौके से 13 लोग व दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें पता चला कि पकड़े गए पुरुष साहबगंज ब्लॉक, चंदौली जिले के बीडीसी सदस्य हैं। 
विज्ञापन


आरोपियों ने अपने नाम राजू, हिम्मत, रमेश उपाध्याय, राजन, गिरीश नंदन, रामधर, बृजेश पांडे, रमेश, भिखारी दास गिरी, गुलाब, हिमांशु, महेंद्र, सतीश चंद बताए। पुलिस के मुताबिक, साहबगंज ब्लाक प्रमुख सरोज सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव के चलते इस्तीफा दे दिया था। इसके चलते वहां 16 जुलाई को उपचुनाव होना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी और सपा के दो प्रत्याशी मैदान में

13 bdc members arrested for watching adult dance mujra
bdc members arrested
चुनाव में बीजेपी और सपा के दो प्रत्याशी मैदान में थे। पकड़े गए बीडीसी सदस्य एक प्रत्याशी के समर्थित बताये गए हैं। एक बीडीसी ने मीडिया के सामने खुद को बीजेपी का कार्यकर्ता बताया।       

मकान में अश्लील कार्य होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की। मौके पर म्यूजिक सिस्टम चल रहा था और दो महिलाएं नृत्य कर रही थीं। पकड़े गए 13 आरोपी साहबगंज ब्लॉक के बीडीसी सदस्य हैं, उन पर लोक स्थान पर अश्लील कार्य करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई। - अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ प्रथम, ग्रेटर नोएडा ।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed