{"_id":"58bd934f4f1c1b6e43dc430b","slug":"12-student-s-murder-found-dead-inside-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला घोटकर 12वीं की छात्रा की हत्या, घर के अंदर मिली लाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला घोटकर 12वीं की छात्रा की हत्या, घर के अंदर मिली लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Mar 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
lalita burman
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधु विहार गांव में सोमवार दिन-दहाड़े घर में घुसकर 12 वीं कक्षा की छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त ललिता बर्मन (18) के रूप में हुई है। ललिता का शव दूसरी मंजिल स्थित उसके कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतारा गया। वारदात में किसी जानकार का हाथ होने की पुलिस आशंका जता रही है।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली ललिता परिवार के साथ मकान नंबर-42, हसनपुर गांव में दूसरी मंजिल पर किराए के मकान में रहती थी। इसके परिवार में पिता रमेश, एक बहन व भाई है। कई साल पहले ललिता की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
रमेश के साथ ही उसका बड़ा भाई लक्की बर्मन व उसका परिवार भी रहता है। ललिता पास के सरकारी स्कूल में 12 वीं कक्षा की छात्रा थी। पिछले कुछ दिनों से परीक्षा की तैयारी की वजह से ललिता की छुट्टियां हुई थी। सोमवार सुबह घर के सदस्य किसी ने किसी काम से निकल गए।
ललिता घर में अकेली परीक्षा की तैयारी कर रही थी। दोपहर करीब 3.00 बजे ललिता की ताई घर पहुंची तो उसने देखा कि ललिता अपने कमरे में बिस्तर पर पड़ी हुई थी।
ललिता को देखने पर उसमें कोई हरकत नहीं हुई। ताई ने शोर मचा दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के दौरान पुलिस को ललिता के गले पर निशान मिले। पुलिस को आशंका है कि गला घोंटकर ललिता को मौत के घाट उतारा गया है।
कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। घर में ललिता के किसी तरह के विरोध के निशान भी नहीं मिले हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि हत्यारा ललिता को अच्छी तरह जानता था। पुलिस उसके परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस पड़ोसियों व ललिता की सहेलियों से भी पूछताछ कर रही है।