{"_id":"18f515a0e798656dfd7e9baeb921f399","slug":"12-men-found-in-women-bogie","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बोगी में क्या कर रहे थे ये 12 पुरुष?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला बोगी में क्या कर रहे थे ये 12 पुरुष?
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 09 Feb 2014 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्टेशन पर रविवार को महिला बोगियों में सफर करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ आरपीएफ व वीरांगना टीम ने अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान महिला बोगी में सफर कर रहे 12 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 162 के तहत कार्रवाई की गई।
बल्लभगढ़ आरपीएफ चौकी के प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह करीब 10 से 11 बजे तक दिल्ली से पलवल और कोसीकलां से गाजियाबाद के बीच चलने वाली गाड़ियों में आरपीएफ व वीरांगना टीम की संयुक्त टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन
इस दौरान महिला बोगी में सफर कर रहे पलवल निवासी उमेश, कृष्णा, मुकेश शर्मा, डींग निवासी योगेश यादव, बिजनौर निवासी हुसैन जाफरी, मथुरा निवासी पंकज, कृष्णा कॉलोनी निवासी बजरंगी, कैलाश नगर दिल्ली निवासी विक्रम सिंह, राकेश, एनआईटी निवासी नरेश तथा हथीन निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जिनके खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 162 के तहत चालान करके मजिस्ट्रेट के सामने हाजिर होने को कहा गया है।