{"_id":"325e6ab547260da9c2416ab2ef643ce4","slug":"11th-student-shot-dead-in-mussoorie-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी में 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मसूरी में 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला, मसूरी
Updated Fri, 05 Dec 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में मुबारिकपुर गांव के पास बृहस्पतिवार रात 11वीं क्लास के छात्र देवेंद्र गौड़ (18) की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। उसका गला दबाया गया। पेट्रोल डालकर उसे जलाने की भी कोशिश की गई।
विज्ञापन
मृतक के पिता नाथूराम गौड़ आरपीएफ के रिटायर्ड अफसर हैं। हमलावरों को बाइक पर भागते हुए देखा गया है। हमलावर कौन थे, उन्होंने हत्या क्यों की, यह पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
एसएचओ मसूरी वीरेंद्र यादव ने बताया कि रात करीब आठ बजे मुबारिकपुर गांव के पास गाजियाबाद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के गार्ड ने फायरिंग की आवाज सुनी। कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। सड़क किनारे स्कूटी खड़ी थी, उस पर बैग रखा था। एक युवक का शव पड़ा था, उस पर पूले पड़े थे। युवक के शरीर में सिर, गर्दन और कंधे पर तीन गोलियां लगी थीं। पूलों पर पेट्रोल छिड़का हुआ था।
कोल्ड ड्रिंक की बोतल पड़ी थी, जिसमें पेट्रोल था। पुलिस को बैग में आईकार्ड मिला, जिससे पहचान हुई कि मृतक देवेंद्र गौड़ (18) था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पिता और भाई मौके पर पहुंचे।
भाई कृष्ण अवतार ने बताया कि उनका परिवार शांतिनगर गली नंबर-तीन विजयनगर में रहता है। देवेंद्र रोजवैल पब्लिक स्कूल विजयनगर में 11वीं में पढ़ता था।
शाम पांच से सात बजे वह आइडियल कोचिंग सेंटर में कोचिंग करने जाता था। वह कोचिंग को गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा था। उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। गार्ड ने बाइक पर हमलावरों को जाते हुए देखा था। पुलिस जांच कर रही है।