नाले में खून बहता देख लोगों ने पुलिस को दी सूचना, बहुत भयानक था कमरे के अंदर का नजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के भजनपुरा इलाके में अवैध संबंध के शक में 11वीं के छात्र की हत्या कर दी गई। वारदात को मृतक छात्र शानू के पड़ोसी विनोद ने अपने नाबालिग भतीजे के साथ मिलकर अंजाम दिया। नाले से बहता खून देखकर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो कमरे के अंदर का मंजर दिल दहलाने वाला था।
पुलिस के अनुसार, विनोद ने जिस कमरे में शानू की हत्या की थी। वहां चारो तरफ खून बिखरा था। शानू ने जान बचाने के लिए खूब संघर्ष किया था। लेकिन, आरोपी ने दौड़ा-दौड़ाकर उसे मौत के घाट उतारा।
खून के दाग हटाने के लिए विनोद की बूढ़ी मां ने कमरे को पानी से धोने की कोशिश की। खून जब पहुंचकर नाले में पहुंचा, तो लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
छात्र के शरीर पर चाकू के करीब 35 से 40 घाव मिले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पड़ोसी व उसके नाबालिग भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू व खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।
पुलिस के मुताबिक मोहम्मद शानू सैफी (21) परिवार के साथ बी 14/12 गली नंबर-9, सुभाष मोहल्ला में रहता था। वह इसी साल दसवीं पास करके 11वीं कक्षा में आया था। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे एक दोस्त ने फोन कर उसे बर्थडे पार्टी में आने के लिए कहा था।
शानू मां से खाना न बनाने की बात कह कर अपने नाबालिग दोस्त के घर पहुंचा। आरोप है कि वहां पहुंचते ही नाबालिग के चाचा विनोद कुमार ने शानू पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें उसका साथ भतीजे ने भी दिया। आरोपियों ने ताबड़तोड़ 35 से 40 वार शानू पर कर दिए।
20 दिन पहले विनोद को अवैध संबंध का चला था पता
टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची और शनिवार को विनोद व उसके भतीजे को अलीगढ़ से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान विनोद ने बताया कि उसे 20-25 दिन पूर्व पता चला था कि शानू व उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध हैं। इसका पता चलते ही विनोद ने शानू की हत्या करने की योजना बना ली।
घटना वाले दिन आरोपी ने बहाने से शानू को घर बुलवाया। बाद में चाचा-भतीजे ने मिलकर शानू को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस की मानें तो आरोपियों ने शानू के सिर पर किसी भारी वस्तु से भी हमला किया है।
शानू के परिजन अवैध संबंधों को हत्या की वजह मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि किसी और वजह से शानू की हत्या की गई। पुलिस हत्या की वजह नहीं बता रही है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल था। उत्तर-पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुलिस बल तैनात किया हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।