{"_id":"594bece64f1c1beb2a8b45d0","slug":"11-years-boy-gets-life-threat-and-asked-for-ransom","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 साल के मासूम को जान से मारने की धमकी देकर मांगी मोटी रकम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11 साल के मासूम को जान से मारने की धमकी देकर मांगी मोटी रकम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Jun 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
extortion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफदरजंग एंक्लेव इलाके में कारोबारी के 11 साल के बेटे को अज्ञात शख्स द्वारा कॉल कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने मासूम को कॉल कर कहा कि उसे उसकी हत्या की सुपारी मिली है। अगर वह अपने पिता से कहकर सुपारी से ज्यादा रकम दिलवा देगा तो वह उसे नहीं मारेगा। ऐसा न करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। टेक्नीकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़ित कारोबारी गौरव शर्मा ने बताया कि वह परिवार के साथ सफदरजंग एंक्लेव स्थित कोठी में रहते हैं। उनका अपना कारोबार है। गौरव के 11 और छह साल के दो बेटे हैं। गौरव के मुताबिक गत 17 जून उनके बेटे के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने बेटे को धमकाते हुए कहा कि उसे उसकी हत्या की सुपारी मिली है। अगर वह अपनी जान की सलामती चाहता है तो अपने पिता से सुपारी से ज्यादा रकम दिलवा दे। उसी दिन तीन अलग-अलग नंबरों से बार-बार कॉल आई।
विज्ञापन
गौरव के बेटे को बात समझ नहीं आई तो उसने अपने पिता को सारी बात बताई। बेटे की बात सुनते ही गौरव के होश उड़ गए। काफी सोचने के बाद मंगलवार को मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में पीड़ित परिवार का कोई जानकार मिला हुआ है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।