फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10-month-old girl kidnapped from the train station!

रेलवे स्टेशन से 10 माह की बच्ची अगवा!

Sun, 15 Jun 2014 01:21 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 15 Jun 2014 01:21 AM IST
विज्ञापन
10-month-old girl kidnapped from the train station!

रेलवे स्टेशन से 10 माह की एक बच्ची रहस्यमय हालात में गायब हो गई। वह अपनी मां के पास सो रही थी। कुछ देर बाद उसकी मां की आंख खुली तो बच्ची वहां नहीं थी। इस बाबत जीआरपी में अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


पूर्व चंपारण बिहार की रहने वाली संगीता पति से झगड़कर गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंची थी। रात हो जाने पर वह अपनी 10 माह की बच्ची चुलबुली के साथ स्टेशन पर ही सो गई। देर रात आंख खुली तो बच्ची गायब थी। संगीता ने सभी प्लेटफार्म पर तलाशा, लेकिन सुराग न लगा। माना जा रहा है किसी गैंग ने बच्ची को चुराया है।
विज्ञापन


12 साल की लड़की लापता
पुराना विजय नगर क्षेत्र के अंबेडकर नगर की रहने वाली 12 वर्षीय सीमा कई दिन पहले स्टेशन से गायब हो गई। परिजनों ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जीआरपी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिरोही का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे मेरठ की ट्रेन में देखा है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए दोनों मामलों की छानबीन की जा रही है कि उनका किसी ने अपहरण किया है या वह खुद कहीं गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरतें सावधानियां
भीड़ वाले स्थानों पर बच्चों को अकेला न छोड़े
रेलवे स्टेशन या ट्रेनों में गहरी नींद में न सोएं
छोटे बच्चों के साथ अकेले सफर करने से बचें
कहीं जाएं तो बच्चों की निगरानी के लिए किसी को जिम्मेदारी सौंप कर जाएं

बच्चे पहले भी हुए गायब
कविनगर में तीन माह के बच्चे का अपहरण, बाद में बरामद
जिला अस्पताल से दो अलग-अलग घटनाओं में बच्चे हो चुके चोरी
प्रताप विहार से तीन साल का मासूम गायब, बाद में बरामद
डूंडाहेड़ा से चार साल का बच्चा हो चुका है लापता
तीन साल पहले विजय नगर से भी बच्चा हुआ चोरी
नंदग्राम स्थित एक अस्पताल से भी नवजात हो चुका गायब

खरीद-फरोख्त गिरोह भी सक्रिय
गाजियाबाद में बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाला गिरोह भी सक्रिय है। बीते साल जिला अस्पताल में लोगों ने बच्चों को खरीदने की कोशिश करते हुए महिला को पकड़ा गया था। इसके अलावा कुछ लोग बेऔलादों को बच्चे देने के लिए भी इस तरह की वारदात करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed