{"_id":"5813498e4f1c1bac52bc3abe","slug":"10-arrested-in-gambling-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेलने के आरोप में 10 लोगों को किया गया गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुआ खेलने के आरोप में 10 लोगों को किया गया गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना उद्योग विहार पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार वीरवार को किसी ने सूचना दी कि कुछ लोग डुंडाहेड़ा बार्डर पर अलग-अलग जगहों पर सार्वजनिक रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की दो टीमों ने बताए गए स्थानों पर छापा मारा।
विज्ञापन
एसआई कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस की दबिश से जुआ खेलने वालों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान मोहम्मद सईद गोल्डी, राजेंद्र यादव, सुनील, अय्यूब, शाहनवाज, राकेश, दीपक, राशिद खान, बिंदरा और शाहबाज खान के रूप में की गई है। इन सभी के खिलाफ उद्योग विहार थाना में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन