फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1 more croock from thak-thak gang arrested

पलक झपकते ही चुरा ले जाते थे गाड़ी का सामान

Wed, 02 Apr 2014 03:04 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 02 Apr 2014 03:04 PM IST
विज्ञापन
1 more croock from thak-thak gang arrested

गाड़ियों पर ठक-ठक की आवाज कर वाहनचालकों का ध्यान बंटाकर वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस आरोपी को उसी तमिलनाडु ठक-ठक गिरोह से जोड़ रही है जिसे हाल ही में सीआईए ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-51 निवासी अनिल कक्कड़ ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी थी जिसमें बताया कि 27 मार्च को अपना बाजार स्थित सेंट्रल बैंक में किसी काम से आने के दौरान एक युवक उसकी कार के पास पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी के पास पहुंचकर उसने गाड़ी के पास कुछ रुपये गिरने की बात कही। अनिल के गाड़ी से बाहर देखने तक में वह आदमी गाड़ी में रखा ब्रीफकेस लेकर फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें: चोरों को चप्पल ने पहुंचाया जेल, जानिए कैसे?


इसके बाद सिटी थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार दो दिन पहले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था जिसके पास से ब्रीफकेस भी बरामद कर लिया गया।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हाल ही में सोहना रोड पर ऐसे ही गिरोह के सदस्य गाड़ियों से लैपटॉप चुराने की वारदात को अंजाम देते थे। जिसके बाद सीआईए की टीम ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया था। वो सभी तमिलनाडु के रहने वाले थे।

इस मामले में पकड़े गए आरोपी की पहचान तमिलनाडु निवासी मदनकुमार के रूप में हुई है ऐसे में पुलिस आरोपी को उसी गिरोह से जोड़ रही है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed