{"_id":"585bf74d4f1c1b774fe3b47c","slug":"1-5-million-swindle-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को बता दाऊद गैंग का गुर्गा, जमकर की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को बता दाऊद गैंग का गुर्गा, जमकर की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 23 Dec 2016 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को दाउद इब्राहिम गैंग का सदस्य बता लोगों को आधी कीमत पर सोना दिलाने और नोट दोगुने करने की लालच दे ठगने के आरोप में सेक्टर 65 सीआईए ने आर्यन भारद्वाज, योगेश, नरेंद्र, विशाल और सौरभ नाम के युवकों को गिरफ्तार किया।
चारों पर लोगों से डेढ़ करोड़ रुपये ठगने का आरोप है।
एसीपी क्राइम राजेश चेची ने बताया कि एक माह पहले भतौला गांव निवासी राजेंद्र ने इन चारों के खिलाफ डेढ़ करोड़ रुपये ठगने का केस भूपानी थाने में दर्ज कराया था। इन चारों ने खुद को डी कंपनी का सदस्य बताते हुए दाऊद इब्राहीम का खास बताते हुए सस्ती कीमत पर सोने की ईंट और बिस्कुट दिलाने का राजेंद्र को झांसा दिया था।
तीन करोड़ रुपये कीमत का सोना आधी कीमत पर दिलाने की बात कर यह लोग राजेंद्र को एक बार मुंबई भी ले गए और वहां घुमा फिरा कर वापस ले आए थे। झांसे में लेकर इन लोगों ने राजेंद्र से डेढ़ करोड़ रुपये ठग लिए और सोना नहीं दिया। आरोपियों ने रोहित नाम के युवक को भी नोट दोगुने कराने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगे थे। ठगी गई रकम आरोपियों ने कहां रखी है इसकी जानकारी हासिल की जा रही है।