फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Crime team are not policemen firebrand, no one wants to take the risk

क्राइम टीम को नहीं मिल रहे तेज तर्रार पुलिसकर्मी, कोई नहीं लेना चाहता रिस्क

Sun, 15 May 2016 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 15 May 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
Crime team are not policemen firebrand, no one wants to take the risk
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ग्रेटर नोएडा में अलग से तैयार की जा रही क्राइम टीम को तेज तर्रार पुलिसकर्मी नहीं मिल रहें हैं। टीम के लिए 5 से 7 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर रैंक के पुलिसकर्मी रखे जाएंगे जो क्राइम पर बेहतर काम कर सकें। 

विज्ञापन


लेकिन थानों में तैनात ज्यादातर पुलिसकर्मी बड़े बदमाशों को पकड़ने का रिस्क नही लेना चाहते हैं। वह जान जोखिम में डालने के बजाय थाने में रहकर सुरक्षित रहने में भलाई समझ रहे हैं। दरअसल, ग्रेटर नोएडा पुलिस छोटे और बड़े गिरोहों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए एक अलग क्राइम टीम बना रही है, जिससे क्षेत्र में सक्रिय सुंदर भाटी, अनिल दुजाना, बलराम ठाकुर जैसे बदमाशों के सुपारी किलर और ऐसे बदमाश जो नए गिरोह तैयार करने की फिराक में हैं उन्हें पकड़ा जा सके। 
विज्ञापन


टीम में विश्वसनीय मुखबिरों के साथ-साथ साइबर एक्सपर्ट पुलिसकर्मी को शामिल किए जाने की योजना है।  इसके अलावा उनको भी जगह देने पर विचार किया जा रहा है जो मुठभेड़ में माहिर हों। लेकिन इसके लिए बनाई जा रही क्राइम टीम में काम करने के लिए तेज तर्रार पुलिसकर्मी मिल नही रहे हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो तमाम पुलिस वाले ऐसे हैं जो सिर्फ थानों में रहकर अपनी नौकरी करना चाहते है। उन्हें लगता है कि ऐसे बदमाशों के पीछे भागने से अच्छा है कि शांति से थाने में काम किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात अभिषेक यादव ने कहा कि क्राइम टीम बनाने के लिए पुलिसकर्मियों में अच्छे क्राइम एक्सपर्ट की तलाश की जा रही है। जल्द ही टीम बना ली जाएगी। इसके लिए किसी पर कोई दबाव नही है, जिनमें काम करने का जुनून होगा उन्हें ही रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed