फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crime News Young man murdered by crushing his head with a stone in Faridabad

Crime News: पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, खंगाली जा रही CCTV फुटेज, शिनाख्त में जुटी दो राज्यों की पुलिस

Mon, 03 Jun 2024 09:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 03 Jun 2024 09:40 PM IST
सार

पत्थर से सिर कुचल कर युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व पहचान के लिए बीके अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन
Crime News Young man murdered by crushing his head with a stone in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के दुर्गा बिल्डर क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस को एक युवक का शव बरामद हुआ है। पत्थर से सिर कुचल कर युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व पहचान के लिए बीके अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिससे हत्यारोपियों तक पहुंचा जा सके।

विज्ञापन

पुलिस को सोमवार सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली कि दुर्गा बिल्डर इलाके में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पल्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही हैं, जिससे हत्यारोपियों तक पहुंचा जा सके। पल्ला थाना प्रभारी समर सिंह ने बताया कि युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस जगह पर शव बरामद हुआ है, वहां से दिल्ली की सीमा समीप है। ऐसे में कहीं दूसरी जगह हत्या कर शव यहां लाकर फेंकने की भी संभावना है। मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की दो टीमें बनाई गईं। मृतक की पहचान के लिए दिल्ली व यूपी पुलिस से भी मदद ली जा रही है। युवक की पहचान के लिए फोटो सभी राज्यों की पुलिस को भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed