{"_id":"d94d5d189f97a9b30c4ff5d3f57d2f93","slug":"crime-news-of-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, फरीदाबाद में क्राइम की टॉप 5 खबरें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए, फरीदाबाद में क्राइम की टॉप 5 खबरें
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 24 Dec 2014 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-23 निवासी रवि सिन्हा शनिवार की शाम खरीदारी करने एनआईटी-1 बाजार आए थे। बस स्टैंड के पास कार पार्क कर वह बाजार चले गए थे।
विज्ञापन
करीब एक घंटे बाद लौटे तो कार का शीशा टूटा हुआ और उसमें रखे लैपटॉप, आईपैड व सात हजार रुपये गायब पाए। खोजबीन के बाद असफल होने पर उन्होंने मंगलवार देर शाम कोतवाली में केस दर्ज कराया।
कंप्यूटर, फोन चोरी
अग्रवाल कॉलोनी निवासी संजय कुमार का सराय ख्वाजा बाजार में जनरल स्टोर है। शनिवार की रात चोर उनकी दुकान से कंप्यूटर और लैपटॉप चोरी कर ले गए। उन्होंने सराय ख्वाजा थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
डंपर पकड़े
कोराली मोड़ से यमुना रेती चोरी कर रहे पुलिस ने दो डंपर को तिगांव पुलिस ने कब्जे में लिया। डंपर चालक पुलिस को चकमा देकर भागने मे कामयाब हो गए।
अवैध एलपीजी कारोबारी पकड़ा गया
घरेलू गैस की कालाबाजारी करते हुए बल्लभगढ़ पुलिस ने विष्णु कॉलोनी निवासी अरुण को गिरफ्तार किया। उसके पास से विभिन्न कंपनियों के आठ गैस सिलेंडर बरामद हुए। एसआई भीम सिंह ने बताया कि अरुण के खिलाफ आवश्यक सामग्री एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
चेन स्नेचर धरा गया
शहर में चेन झपटमारी की वारदात अंजाम देने वाले शातिर को सीआईए-48 ने गिरफ्तार किया है। रिमांड पर लेकर पुलिस उससे अन्य साथियों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।
मुखबिर की सूचना पर सीआईए इंचार्ज कुलदीप सिंह दहिया ने राशिद निवासी बहादुरी गांव अलवर, राजस्थान को एनआईटी-1 से गिरफ्तार किया।
डीसीपी एनआईटी सुमित कुमार ने बताया कि डेढ़ माह पहले सैनिक कॉलोनी से चेन झपट कर भाग रहे राशिद ने पीछा कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग की थी।
राशिद ने फरीदाबाद में चेन झपट की बारह घटनाएं अंजाम देना कुबूल किया है। वह गुड़गांव, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में चेन झपट करता था।
झपट में उसका साथ मुस्तफा नाम का युवक देता है। फिलहाल उसके पास से झपटमारी की एक चेन बरामद हुई है। डीसीपी ने बताया कि अन्य जिलों में हुई चेन झपट की घटनाओं में राशिद की संलिप्तता के बारे में जानकारी इकट्ठी की जा रही है।