फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crime in Delhi NCR Shri Ram college news murder assault weapon smuggling crime branch Delhi police

भेष बदलने वाले चोर से लेकर अवैध हथियार की फैक्ट्री तक, एक साथ पढ़ें दिल्ली एनसीआर की बड़ी खबरें

Tue, 17 Sep 2019 06:33 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 17 Sep 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
Crime in Delhi NCR Shri Ram college news murder assault weapon smuggling crime branch Delhi police
क्राइम की खबरें

देश के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में फिल्मी स्टाइल में ऐसी चोरी का खुलासा हुआ कि पुलिस भी दंग रह गई। लड़कियों के होस्टल में कोई पुरुष महिला बनकर आता था और चोरी की घटना को अंजाम देता था। वहीं सनलाइनट कॉलोनी में दो दरिंदों ने मानसिक रूप से अवसादग्रस्त महिला के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


इधर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने राजस्थान में पहाड़ी पर अवैध हथियार बना कर एनसीआर में सप्लाई करने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और ज्योति नगर इलाके में सोमवार रात बाइक सवार तीन बदमाश एक व्यापारी को मौत के घाट उतार कर मौके से फरार हो गए। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में ऐसी ही कई आपराधिक घटनाएं आज दिन भर में घटीं। यहां एक साथ पढ़िए सभी प्रमुख घटनाओं की ताजा खबर-

विज्ञापन

गर्ल्स हॉस्टल में महिला बनकर घुसता था ये आदमी, करतूत जानकर पुलिस हैरान

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के छात्रावास में चोरी की घटना सामने आई है जिसने पुलिस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। यह मामला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है और आप भी पूरा मामला जानकर हैरान रह जाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी पर चलती थी अवैध हथियारों की फैक्ट्री, अपराध शाखा ने किया भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने भरतपुर, राजस्थान में पहाड़ी पर फैक्ट्री लगा रखी थी। अपराध शाखा की टीम वहां गई तो स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया। किसी तरह पुलिस टीम ने अवैध फैक्ट्री में दबिश दी। फैक्ट्री से अवैध फैक्टरी बनाने का काफी कच्चा माल बरामद किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

दिल्लीः घर के बाहर व्यापारी की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार

दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में बीती रात उस वक्त सनसनी मच गई जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक व्यापारी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। मृतक की पहचान राजुल नाम के व्यवसायी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

दिल्लीः महिला को खाने का लालच देकर बस स्टॉप पर किया सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली की सनलाइनट कॉलोनी में एक मानसिक रूप से अवसादग्रस्त महिला से दो लोगों ने बस स्टॉप पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 15 सितंबर की है। दोनों आरोपी महिला को खाने का लालच देकर ले गए और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यहां पढ़ें पूरी खबर

स्वरूप नगर हादसा: सामने आया बड़ा सच, नशे में 120 की स्पीड से दौड़ा रहा था कार

दिल्ली के स्वरूप नगर में रविवार देर रात बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े दो ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो और कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के समय सवारियों का इंतजार कर रहे चार ऑटो चालक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed