{"_id":"5d8026dd8ebc3e93a170b923","slug":"four-arrested-over-in-connection-to-made-illegal-arms-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी पर लगा रखी थी अवैध हथियारों की फैक्ट्री, अपराध शाखा ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी पर लगा रखी थी अवैध हथियारों की फैक्ट्री, अपराध शाखा ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Tue, 17 Sep 2019 05:50 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 17 Sep 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
हथियार बनाने वाली फैक्ट्री
- फोटो : Amar Ujala
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने भरतपुर, राजस्थान में पहाड़ी पर फैक्ट्री लगा रखी थी। अगर पुलिस वहां छापा मारने जाती थी, तो आरोपियों को पुलिस या किसी व्यक्ति की हलचल तीन से चार किमी पहले ही दिख जाती थी। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो जाते थे। आरोपी हर महीने 100 से ज्यादा हथियार बनाते थे। ये दिल्ली, एनसीआर, यूपी और हरियाणा में सप्लाई करते थे। दिल्ली पुलिस ने पिछले कुछ महीनों में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से जो हथियार बरामद किए हैं वह इसकी फैक्ट्री के बने हुए थे।
विज्ञापन
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला के अनुसार, शाखा की आईजीआईएस यूनिट में तैनात इंस्पेक्टर रिछपाल सिंह को सूचना मिली थी कि अवैध हथियार बनाने वाले खेप की सप्लाई करने द्वारका में आएंगे। इंस्पेक्टर रिछपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने द्वारका में घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान भरतपुर (राजस्थान) निवासी तालिम खान, नाजर हुसैन, जुबेर खान और नूंह (हरियाणा) निवासी नौमान (35) के रूप में हुई। तालिम और नाजर ने अवैध फैक्ट्री लगा रखी थी। इनके कब्जे से 10 देशी पिस्टल और 10 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने चारों को तीन दिन की रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
अपराध शाखा की टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर गांव घड़ीजान पहाड़ी, भरतपुर (राजस्थान) में उस पहाड़ी पर दबिश दी, जहां आरोपियों ने फैक्ट्री लगा रखी थी। पहाड़ी पर जाने के लिए गांव से ही रास्ता जाता है। अपराध शाखा की टीम वहां गई तो स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया। किसी तरह पुलिस टीम ने अवैध फैक्ट्री में दबिश दी। फैक्ट्री से अवैध फैक्टरी बनाने का काफी कच्चा माल बरामद किया गया है।