फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   crime branch to question dati maharaj again today in rape case, police may arrest him

दोबारा पूछताछ के लिए दाती महाराज पहुंचे क्राइम ब्रांच के दफ्तर, हो सकती है गिरफ्तारी

Fri, 22 Jun 2018 12:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Jun 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
crime branch to question dati maharaj again today in rape case, police may arrest him
दाती महाराज दोबारा पहुंचे क्राइम ब्रांच - फोटो : अमर उजाला

दाती महाराज दुष्कर्म मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार सुबह एक बार फिर क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे। यहां पुलिस उनसे फिर सवाल-जवाब करेगी। आशंका जताई जा रही है कि आज उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

विज्ञापन


दरअसल दाती महाराज के सहयोगियों और सौतेले भाइयों से दो दिन से लगातार सात घंटों तक पूछताछ चली। इस दौरान पुलिस को उनके और दाती महाराज के बयानों में कुछ विरोधाभास नजर आया जिसके बाद पुलिस ने दाती को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले दाती महाराज ने मंगलवार को क्राइम ब्रांच के दफ्तर में खुद को सरेंडर कर दिया था। तब पुलिस ने उनसे 7 घंटे तक लगातार 200 से अधिक सवाल पूछे थे। जिसके बाद पुलिस  ने दाती महाराज को छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दाती महाराज के सौतेले भाइयों से सात घंटे पूछताछ

crime branch to question dati maharaj again today in rape case, police may arrest him

छतरपुर स्थित शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज के तीनों सौतेले भाइयों से दूसरे दिन करीब सात घंटे तक पुलिस ने पूछताछ की। तीनों को आमने-सामने बैठाकर सवाल पूछे गए। हालांकि बताया जा रहा है कि तीनों के बयानों में कोई विरोधाभास सामने नहीं आया है। इससे पहले तीनों से बुधवार को करीब 9 घंटे पूछताछ हुई थी। 

 शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अनिल, अशोक और अर्जुन को आमने-सामने बैठाकर दूसरे दिन पूछताछ की।  पुलिस यह देखना चाहती थी कि इनके बयानों में कोई विरोधाभास तो नहीं है, जो कि नहीं मिला।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed