फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crime Branch of Delhi Police filed 12 charge sheets against 46 foreign jamaat people

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 46 विदेशी जमातियों के खिलाफ दायर किए 12 आरोप पत्र

Sat, 20 Jun 2020 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 20 Jun 2020 05:28 AM IST
विज्ञापन
Crime Branch of Delhi Police filed 12 charge sheets against 46 foreign jamaat people
demo pic - फोटो : PTI

निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को 46 विदेशी नागरिकों के खिलाफ एक नया आरोप पत्र और 11 पूरक आरोप पत्र दाखिल किए। 

विज्ञापन


चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट गुरमोहिना कौर के समक्ष पुलिस ने आरोप पत्र दायर किए। इन आरोप पत्रों पर अदालत जून के आखिरी सप्ताह और जुलाई में संज्ञान लेगी। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपपत्रों में कहा कि विदेशी नागरिकों ने निजामुद्दीन मरकज में हुई तब्लीगी जमात में हिस्सा लिया था, जो कथित तौर पर देशभर में कोरोना वायरस के प्रसार के लिए एक अहम केंद्र बन गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 12 अलग-अलग देशों से संबंधित विदेशी नागरिकों पर वीजा नियमों का उल्लंघन, सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन और महामारी रोग अधिनियम के बारे में नियमों का उल्लंघन, आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन और निषेधाज्ञा के उल्लंघन के आरोप हैं।  

उल्लेखनीय है कि पुलिस अब तक, 915 विदेशी नागरिकों के खिलाफ कुल 47 आरोप पत्र दिल्ली की अदालतों में दायर कर चुकी है, जिन पर 25 जून, 9 जुलाई और 16 जुलाई को सुनवाई की जाएगी।  


पुलिस ने कहा है कि आरोपी विदेशी नागरिक 35 अलग-अलग देशों के हैं और वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा निर्देशित विभिन्न स्थानों पर रह रहे हैं। पुलिस ने कहा कि मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस घटना को लेकर तबलीगी जमात प्रमुख मौलाना साद और अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed