फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crime Branch of Delhi Police arrested two Nigerian citizen for smuggling.

नाइजीरियनों का 'काला धंधा': देश में रहकर युवा पीढ़ी को ऐसे कर रहे थे बर्बाद, पुलिस को उनके पास मिला ये सब

Thu, 11 Aug 2022 08:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 11 Aug 2022 08:00 PM IST
सार

अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार वेस्टर्न रेंज के एसीपी राजकुमार की टीम मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को पकड़ने के लिए वसंतकुंज, उत्तम नगर, तिलक नगर व राजौरी गार्डन में लगातार पेट्रोलिंग कर रही थी। इस टीम को सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी नागरिक मादक पदार्थों की तस्करी करने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
Crime Branch of Delhi Police arrested two Nigerian citizen for smuggling.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में रहकर दो नाइजीरियन नागरिक मादक पदार्थों की तस्करी करने में लगे हुए थे। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की वेस्टर्न रेंज ने दोनों नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से मादक पदार्थ बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल व पांच किलो गांजा बरामद किया गया है। बरामद केमिकल की कीमत कई करोड़ रुपये में बताई जा रही है।  

विज्ञापन


अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार वेस्टर्न रेंज के एसीपी राजकुमार की टीम मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को पकड़ने के लिए वसंतकुंज, उत्तम नगर, तिलक नगर व राजौरी गार्डन में लगातार पेट्रोलिंग कर रही थी। इस टीम को सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी नागरिक मादक पदार्थों की तस्करी करने में लगे हुए हैं। एसीपी राजकुमार को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नाइजीरियन नागरिक हेरी आईफेएनयी ओर ओबिओरा वार्ड नंबर-9, गौशाला रोड, किशनगढ़ में रहते हैं और मादक पदार्थों की तस्करी करने जाएंगे।

विज्ञापन

इसके बाद एसीपी राजकुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर अभिजीत व इंस्पेक्टर सतीश की टीम ने घेराबंदी कर दोनों नाइजीरियन नागरिक हेरी (26) और ओबिओरा (50) को गिरफ्तार कर लिया। हेरी के कब्जे से केमिकल व ओबिओरा के कब्जे से गांजा बरामद किया गया।

ये तीन महीने के वीजा पर भारत आए थे। वीजा की अवधि खत्म होने के बाद ये भारत में अवैध रूप से रहने लगे। पुलिस ने दोनों को चार अगस्त को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से दोनों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। इसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed