फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crime Branch of Delhi Police arrested a vicious crook for cheating banks

Delhi Crime: पुलिस की गिरफ्त में शातिर बदमाश, बैंकों को 85 लाख से अधिक का लगा चुका है चूना

Sun, 07 Aug 2022 07:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 07 Aug 2022 07:48 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपी के पास से 75 डेबिट कार्ड, 80 बैंक पासबुक, 48 चेकबुक, 15 आधार, चार पैनकार्ड, दो पीओएस मशीन और 22 लाख कीमत की एक कार व अन्य सामान बरामद किया है। बैंक की ओर से शिकायत की गई थी कि आरोपी ने 85 लाख रुपये का चूना लगाया है।

विज्ञापन
Crime Branch of Delhi Police arrested a vicious crook for cheating banks
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक ऐसे बदमाश को दबोचा है जो फर्जी कागजातों के आधार निजी बैंकों में अकाउंट खोलकर चूना लगा रहा था। आरोपी अकाउंट के आधार पर क्रेडिट कार्ड कार लोन और दूसरे लोन लेकर बैंक को चूना लगा रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान गौतमपुरी निवासी मोहम्मद अनीस सैफी (38) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से 75 डेबिट कार्ड, 80 बैंक पासबुक, 48 चेकबुक, 15 आधार, चार पैनकार्ड, दो पीओएस मशीन और 22 लाख कीमत की एक कार व अन्य सामान बरामद किया है। बैंक की ओर से शिकायत की गई थी कि आरोपी ने 85 लाख रुपये का चूना लगाया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों एचडीएफसी बैंक के एक प्रतिनिधि जतिन बंसल ने अपराध शाखा को ठगी की शिकायत दी थी। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके बैंक में 32 लोगों ने बचत खाते खोले थे। यह खाते दरियागंज और पूर्वी दिल्ली के शाखाओं में वर्ष 2018 से 2020 के बीच खोले गए थे। इनमें 23 दरियागंज में खोले गए थे। इन खातों की पड़ताल की गई तो पता चला कि बैंक अकाउंट होल्डर के नाम अलग-अलग हैं, लेकिन इन पर फोटो एक ही लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन खातों में कार लोन, क्रेडिट कार्ड व दूसरी लोन की सुविधाएं ली गई थीं। आरोपियों ने रुपये लेने के बाद उसका भुगतान नहीं किया था। इन खातों के जरिये बैंक को 85.23 लाख का चूना लगाया गया था। बैंक ने जब इन खाता धारकों का पता लगाने का प्रयास किया तो यह नहीं मिले। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि 28 जुलाई को इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई।


मामले की जांच के लिए एसीपी राकेश कुमार व अन्यों की टीम को लगाया गया। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पता चला कि वारदातों को अनीस सैफी नामक व्यक्ति अंजाम दे रहा है। पुलिस ने आरोपी को सीलमपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह गरीब लोगों के कागजात बहला-फुसला ले लिया करता था। इसके बाद उन कागजातों के आधार पर खाते खोल लेता था। इन कागजातों पर अपनी फोटो लगाने के बाद उसे बैंक में दिक्कत नहीं होती थी। कुछ बैंक में खाता रखने के बाद बैंक उसे आसानी से लोन व दूसरी सुविधाएं दे दिया करता था, जिनको वह कभी नहीं लौटाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed