फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   crickter suresh raina buy flat in ghaziabad

क्रिकेटर रैना ने खरीदा इलाके का सबसे बड़ा फ्लैट

Thu, 18 Feb 2016 10:07 PM IST
Updated Thu, 18 Feb 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
crickter suresh raina buy flat in ghaziabad

इंडियन क्रिकेट टीम के धुरंधर बल्लेबाज सुरेश रैना ने बुधवार को गाजियाबाद में अपना फ्लैट खरीद लिया। 6300 स्क्वायर फिट क्षेत्रफल के इस फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के बाद वह पत्नी और परिवार के सदस्यों साथ इसे देखने पहुंचे।

विज्ञापन


इस दौरान वीवीआईपी ग्रुप के एमडी प्रवीण त्यागी ने दावा किया कि यह गाजियाबाद का सबसे बड़ा फ्लैट है। रैना फ्लैट में अभी कुछ परिवर्तन कराएंगे। इसके बाद ही उसमें रहना शुरू करेंगे।
विज्ञापन


क्रिकेटर सुरेश रैना का परिवार राजनगर स्थित घर में रहता है। उन्होंने परिवार से अलग यह फ्लैट लिया है। राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी सोसायटी में 11 वीं मंजिल पर उनके फ्लैट की संख्या आई-11 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह शहर का अभी तक का सबसे बड़ा फ्लैट बताया जा रहा है। इसकी विशेषता यह भी है कि प्रोजेक्ट में बने रैना के पसंदीदा क्रिकेट मैदान के यह बिल्कुल बराबर में है। इस फ्लैट में पर्सनल स्वीमिंग पूल भी है।

1.36 करोड़ में इसकी रजिस्ट्री कराई

crickter suresh raina buy flat in ghaziabad

दोपहर में वह वीवीआई ग्रुप के एमडी प्रवीण त्यागी के साथ सदर तहसील पहुंचे और 1.36 करोड़ में इसकी रजिस्ट्री कराई। वह तहसील में मात्र 10 मिनट रुके। इसके बाद प्रवीण त्यागी के साथ फ्लैट को देखने पहुंचे।

उनके साथ पत्नी प्रियंका, भाई दिनेश रैना, पिता टीसी रैना, माता प्रवेश रैना और भाभी-भतीजे आदि परिवार के लोग साथ रहे। फ्लैट को देखने के बाद वह 10 मिनट प्रवीण त्यागी के ऑफिस में रुके। रैना ने बताया कि अभी फ्लैट में अपनी सुविधा के लिए कुछ परिवर्तन कराना है। इसके बाद ही शिफ्ट होंगे।

क्रेडाई राजनगर एक्सटेंशन एसोसिएशन के सचिव गौरव गुप्ता का कहना है कि यह राजनगर एक्सटेंशन का सबसे बड़ा फ्लैट हो सकता है। हालांकि गाजियाबाद में इतने बड़े फ्लैट्स तो नहीं लेकिन पेंट हाउस बनाकर बेचे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed