फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   creations box brings easy way to study critical subjectys like science

साइंस जैसे जटिल विषय को पढ़ाने का आसान तरीका लाया क्रिएशंस बॉक्स

Fri, 06 May 2016 04:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 May 2016 04:46 PM IST
विज्ञापन
creations box brings easy way to study critical subjectys like science
मनीष स‌िसोद‌िया - फोटो : अमर उजाला

बच्‍चों को बेहद आसान ढंग से आम बातचीत की भाषा में साइंस और दूसरे मुश्‍किल सब्‍जेक्‍ट्स के बारे में जानकारी देने से जुड़े एक वर्कशॉप का राजधानी में आयो‍जन हुआ।

विज्ञापन


यह चार दिवसीय वर्कशॉप क्रिएशंस बॉक्‍स डॉट कॉम (CreationsBox.com) की ओर से मंडावली स्‍थ‍ित सर्वोदय कन्‍या विद्यालय और सर्वोदय बाल विद्यालय में आयोजित हुआ।
विज्ञापन


बुधवार को इस कार्यक्रम में दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम और एजुकेशन मिनिस्‍टर मनीष सिसोदिया, ईस्‍ट दिल्‍ली की डिप्‍टी डायरेक्‍टर ऑफ एजुकेशन डॉ सरोज बाला सेन और जोन टू की डिप्‍टी डायरेक्‍टर ऑफ एजुकेशन जसविंदर कौर भी शरीक हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्कशॉप में क्रिएशंस बॉक्‍स डॉट कॉम के संस्‍थापक आलोक दुबे ने सातवीं क्‍लास के स्‍टूडेंट्स को आसान तरीके से 'लाइट' के टॉपिक से जुड़ी बा‍रीकियों को समझाया।बच्‍चों को अपनी प्रेजेंटेशन स्‍क‍िल्‍स दिखाने का मौका भी मिला।

यूपी के राबरेली से ताल्‍लुक रखने वाले आलोक अमेरिका में आईटी एक्‍सपर्ट हैं और अब वे इस पद्धति को भारत लेकर आ रहे हैं। आलोक ने बताया कि उनका तरीका बच्‍चों को 'थिंक जरा हटके' के लिए प्रेरित करता है।

दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम सिसोदिया ने आलोक से दिल्‍ली के 100 स्‍कूलों के लिए ऐसी ही वर्कशॉप आयोजित करने का प्‍लान मांगा। सिसोदिया ने यह भी कहा कि इस तरह की वर्कशॉप और होनी चाहिए।


बता दें कि क्रिएशंस बॉक्‍स डॉट कॉम 21वीं सदी की जरूरतों के मुताबिक बच्‍चों को जरूरी स्‍क‍िल्‍स मसलन-क्रिएटिविटी, क्रिटिकल थिंकिंग, कम्‍युनिकेशन आदि के लिए तैयार करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed