{"_id":"3427ff9071d4aa2f22f8c393c8ed7e38","slug":"create-photo-dragging-on-whatsapp-garbage-will-be-recycled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो खींचकर व्हाट्स एप पर भेजो, हो जाएगा कूड़ा साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो खींचकर व्हाट्स एप पर भेजो, हो जाएगा कूड़ा साफ
राजीव शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 03 Dec 2015 09:24 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली की तर्ज पर अब गाजियाबाद में भी सड़कों पर कूड़ा पड़ा दिखाई नहीं देगा। सड़क पर कूड़ा दिखा तो रेजिडेंट्स को बस एक फोटो खींचकर नगर निगम अधिकारियों के व्हाट्स एप पर भेजना होगा।
विज्ञापन
निगम अधिकारी तत्काल संबंधित कर्मचारियों को भेजकर कूड़ा उठवाएंगे। नगर निगम बहुत जल्द यह सुविधा गाजियाबाद में भी शुरू करने जा रहा है।
स्मार्ट सिटी के पैन सिटी सेगमेंट में नगर निगम ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को चुना है। इस सेगमेंट को साधारण तरीके से नहीं बल्कि आधुनिक तकनीकों और जनता के सहयोग से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम को शहर एकदम कूड़ा फ्री बनाना होगा। इसके लिए निगम को केंद्र सरकार से संसाधन भी मिलेंगे और तकनीक भी।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सहयोग से हाल ही में दिल्ली सरकार ने यह मॉड्यूल राजधानी में लागू किया है। केंद्रीय मंत्रालय अब इसे देश भर में लागू कराना चाहता है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि दिल्ली के बाद गाजियाबाद दूसरा ऐसा शहर होगा जो इस योजना को लागू करने में दिलचस्पी दिखा रहा है।