फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Creat policy in three weeks on toxic antimony-based chinese solar said ngt

जहरीले एंटीमनी युक्त चीनी सोलर पर तीन हफ्ते में बनाएं नीति: एनजीटी 

Fri, 01 Mar 2019 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा विवेक मिश्रा 
विवेक मिश्रा  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Mar 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
Creat policy in three weeks on toxic antimony-based chinese solar said ngt
NGT

नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) ने भारत में इस्तेमाल हो रहे जहरीले एंटीमनी युक्त सोलर ग्लास पैनल के इस्तेमाल को नियंत्रित करने के लिए तीन हफ्तों में नीति तैयार करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


पीठ ने कहा कि व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय नवीन नवकीरणीय ऊर्जा मंत्रालय जल्द से जल्द ऐसे खतरनाक सोलर पैनल के नियंत्रण को लेकर ब्लू प्रिंट तैयार करें। वहीं, इस ब्लू प्रिंट के मिलते ही केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय इसके निस्तारण को लेकर नीति और आदेश जारी करे। 
विज्ञापन


जस्टिस आरएस राठौर की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह आदेश दिया है। पीठ ने इस आदेश के साथ याची निहारिका की ओर से दाखिल याचिका का निस्तारण कर दिया। पीठ ने कहा कि 27 फरवरी को दाखिल की गई रिपोर्ट के मुताबिक चीनी सोलर पैनल के इस्तेमाल, आयात, बिक्री को नियंत्रित करने को लेकर ब्लू-प्रिंट बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरत है कि इस पर तेजी से काम किया जाए। वहीं, एंटीमनी युक्त सोलर पैनल के निस्तारण की समुचित नीति और आदेश को जारी किया जाए। अहम है कि चीनी सोलर ग्लास पर एंटीमनी युक्त हैवी मेटल का इस्तेमाल किया जाता है। एंटीमनी का इस्तेमाल विस्फोटक में भी किया जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर रोक लगाने के दौरान इसका इस्तेमाल बंद करने को कहा था। 

वहीं, इसके निस्तारण की न कोई व्यवस्था है और न ही कोई नीति है। सस्ता होने के कारण भारतीय बाजार में इसकी काफी मांग है। ऐसे में याची ने कहा था कि सोलर बड़े पैमाने पर आयात किया जाता है। 


2017 में छह गीगावाट के लिए 14 करोड़ से अधिक सोलर पैनल आयात किए गए थे। वहीं, 2022 तक एक लाख मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।  ऐसे में बड़े स्तर पर सोलर पैनल का आयात किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed