सिरफिरे ने फूंकीं 14 गाड़ियां: पहले राह में खड़ी बुलेट को किया आग के हवाले, फिर पार्किंग में 13 कारों को जलाया
शकरपुर के डब्ल्यू-वी ब्लॉक में शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे एक बाइक सवार आया। उसने गली में खड़ी बुलेट के पास आकर रुका। उसने बुलेट का पेट्रोल पाइप खींचकर उसमें आग लगा दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली शकरपुर इलाके में शनिवार तड़के एक सिरफिरे ने कॉलोनी में खड़ी एक बुलेट में आग लगा दी, इसके बाद रेलवे लाइन के पास वाली पार्किंग में जाकर वहां खड़ी कई गाड़ियों में आग लगाकर फरार हो गया। आग में 14 गाड़ियां जल गई। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुटी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
शकरपुर के डब्ल्यू-वी ब्लॉक में शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे एक बाइक सवार आया। उसने गली में खड़ी बुलेट के पास आकर रुका। उसने बुलेट का पेट्रोल पाइप खींचकर उसमें आग लगा दी। इसके बाद वहां से चला गया। आग की लपटें देख किसी ने शोर मचाया। लोगों ने वहां पहुंचकर बाइक पर पानी डालकर आग बुझा दी।
इसके कुछ देर बाद ही पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में आग लगने की जानकारी मिली। जब तक लोग वहां पहुंचे कई गाड़ियां पूरी तरह जल चुकी थी। घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। तब तक 14 गाड़ियां जल चुकी थीं। पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
कलेक्शन एजेंट से लूटपाट में नाबालिग समेत पांच आरोपी पकड़े
सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने कलेक्शन एजेंट से हुई लूटपाट में एक नाबालिग समेत पांच आरोपी पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों को सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब बीस हजार रुपए और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। पकड़ा गया एक आरोपी पटेल नगर में हुई दंगा की एक घटना में भी शामिल रह चुका है।
15 नवंबर को झटिकरा फ्लाईओवर के पास एक कलेक्शन एजेंट से लूटपाट हुई थी। तीन युवक स्कूटी से आए और उसका बैग छीनकर फरार हो गए थे। बैग में 64 हजार रुपए थे। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचानकर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान केशव. राहुल हनी और सतीश के रूप में हुई है।