{"_id":"54a899e9ba53ca3e16469f1c813166f2","slug":"crane-crushed-authority-supervisor","type":"story","status":"publish","title_hn":" अथॉरिटी के सुपरवाइजर को क्रेन ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अथॉरिटी के सुपरवाइजर को क्रेन ने कुचला
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 14 Feb 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-68 के पास निरीक्षण कर रहे सुपरवाइजर को एक तेज रफ्तार क्रेन ने कुचल दिया। सुपरवाइजर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर एकत्रित भीड़ ने आरोपी चालक को दबोच कर कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मूलरूप से मथुरा निवासी 30 वर्षीय उदयभान परिवार के साथ सेक्टर-82 के ईडब्ल्यूएस फ्लैट में रहते थे। पिछले काफी समय से वे प्राधिकरण में अस्थायी सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे।
गुरुवार सुबह उदयभान प्राधिकरण के अधिकारियों के आदेश पर सेक्टर-68 के सेंटर वायर हाउस के पास निरीक्षण करने गए थे।
यह भी पढ़ें: यूपी: बिरयानी के लिए सिपाहियों ने काटा बवाल
विज्ञापन
वे यहां साढे़ दस बजे पहुंचे और बाइक किनारे खड़ी कर एक अन्य साथी के साथ निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार क्रेन ने उन्हें कुचल दिया।
हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही देर बाद मौके पर उनकी मौत हो गई। उदयभान के सहकर्मियों के हल्ला मचाने पर एकत्रित भीड़ ने आरोपी चालक को दबोच कर कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने उदयभान के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर क्रेन को सीज कर लिया गया है।