फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crackdown on drug smugglers, two smugglers and one supplier arrested

Delhi NCR News: नशे की तस्करी करने वालों पर शिकंजा, दो तस्कर और एक सप्लायर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
-बाहरी उत्तरी और मध्य जिला पुलिस ने की गिरफ्तारी, 311.61 ग्राम स्मैक बरामद
विज्ञापन

-पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे सिंडिकेट को खंगालने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस नशे की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने दिल्ली के दो अलग अलग जगहों पर तीन तस्कर और एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 311.61 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे सिंडिकेट के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 30 मार्च को नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक स्कूटी पर सवार दो लोगों को सेक्टर-5 बवाना के पास पकड़ा। वह जेजे कॉलोनी बवाना की ओर जा रहे थे। पूछताछ करने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। वह अपने साथ स्मैक ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। उनकी पहचान मोहम्मद रियाज और रियाज आलम के रूप में हुई। इनकी तलाशी लेने पर मोहम्मद रियाज के पास से 264.42 ग्राम स्मैक, मोबाइल फोन और 35 सौ रुपये जबकि रियाज आलम के कब्जे से 18.73 ग्राम स्मैक और मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने उनकी स्कूटी भी जब्त कर ली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह जेजे कॉलोनी बवाना में स्मैक की सप्लाई करने आए थे। पुलिस स्मैक के सप्लायरों की पहचान करने में जुटी है।

वहीं देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस ने स्मैक की तस्करी और सप्लाई करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 28.46 ग्राम स्मैक, वजन करने वाली मशीन और नकदी बरामद की है। गिरफ्तार सप्लायर की पहचान मोहम्मद इमरान और तस्कर की आशीष उर्फ चंगू के रूप में हुई। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि 31 मार्च को पुलिस टीम किशनगंज लोको रेलवे कॉलोनी के पास गश्त कर रही थी। पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को लोगोंं के बीच घिरा हुआ पाया। पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ लिया। जिसकी पहचान आशीष उर्फ चंगू के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से 12.34 ग्राम स्मैक बरामद की। उसने बताया कि स्मैक एक स्थानीय सप्लायर मोहम्मद इमरान से खरीदी थी। पुलिस टीम ने किशनगंज स्थित उसके घर पर दबिश देकर मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 16.12 ग्राम स्मैक मिली। जांच में पता चला कि आशीष इमरान से स्मैक खरीदने के बाद रेलवे लाइन के पास बेचता था। आशीष पर पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed