फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   covid19india story of corona warriors  

कोरोना के योद्धाः महामारी से जंग में डॉक्टरों ने हौसले को बनाया हथियार, जान जोखिम में डाल कर रहे इलाज

Tue, 28 Apr 2020 05:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 28 Apr 2020 05:02 AM IST
विज्ञापन
covid19india story of corona warriors  
केजीएमयू की नर्स पॉजिटिव निकलने के बाद उस इलाके में पहुंची स्वास्थ्य विबाग की टीम... - फोटो : अमर उजाला

कोई भी काम ठान लिया जाए और पूरे मनोयोग और सजगता से किया जाए तो कोई परेशानी नहीं आती। बस इसके लिए हौसला होना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम इसी हौसले के साथ कोरोना को मात देने में लगी है। अमर उजाला के कॉलम कोरोना के योद्धा में हम बात कर रहे है कि सीनियर मेडिकल आफिसर डॉ. एके पांडेय और उनकी टीम की।

विज्ञापन

वाराणसी में हौसले के दम पर लड़ रही है यह टीम

वाराणसी की यह टीम रोजाना संक्रमित क्षेत्रों में जान जोखिम में डालकर काम कर रही है। टीम के सदस्य हौसले को हथियार बनाकर जंग लड़ रहे हैं। डॉ. पांडेय का कहना है कि संक्रमण रोकने की जिम्मेदारी सभी पर है। इसके लिए हर दिन नई सोच के साथ जंग की शुरुआत होती है।                     

डॉ. पांडेय का कहना है कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ इस जंग को सभी के सहयोग से जीतने में लगे हैं। कहा कि फार्मासिस्ट प्रशांत सिंह, मलेरिया इंस्पेक्टर अजय मिश्रा आदि के साथ संक्रमण खत्म करने की चुनौती को अवसर मानकर काम किया जा रहा है। सभी क्षेत्रों में लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की जा रही है।

नहीं दिखती चेहरे पर थकान : कोरोना संक्रमित मरीजों के घर जाना हो या फिर किसी संदिग्ध का सैंपल लेना हो या स्क्रीनिंग करनी हो डॉक्टर पांडेय और उनकी टीम के चेहरे पर थकान नहीं दिखती है। लल्लापुरा से लेकर मदनपुरा तक इलाकों में अब तक वह टीम के साथ लोगों को जागरूक करने और सैनिटाइजेशन आदि के काम की बखूबी मानीटरिंग करते रहे हैं।

पांडेय कहते हैं कि दिनभर कोरोना मरीजों के घर और फिर अन्य जगहों पर संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग करने वाले डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ से मिलने के बाद शाम को घर पहुंचने पर पूरी सतर्कता बरतते हैं। कोरोना के खतरे से बचाने के लिए घर में भी सामाजिक दूरी जरूरी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में क्वारंटीन हूं, बच्चा रोता है  पर उसे गोद नहीं ले सकती

हैलट के  कोविड-19 वार्ड में 8 से 17 अप्रैल तक कोरोना मरीजों की देखभाल में लगीं स्टाफ नर्स आराधना यादव ड्यूटी पूरी करने के बाद 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन की गई हैं। घर की दूसरी मंजिल पर वह अकेली रह रहीं हैं। दो साल के बेटे को पति अनुज संभाल रहे हैं। आराधना कहती हैं, बेटे को गोद में लिए 19 दिन हो गए हैं। कुछ दिन और बाकी हैं। जब भी बेटे को देखने का दिल करता है दूर से उसे निहार लेती हूं। वो मेरी गोद में आने की जिद करता है, रोता है लेकिन मुझे उससे दूर जाना पड़ता है। उसे देख मेरे आंसू आ जाते हैं। लोग इसे सजा की तरह भले ही देखें, लेकिन मैंने कोरोना के युद्ध में जितना भी योगदान दिया है उस पर मुझे फख्र है। कोरोना संक्रमितों को देख थोड़ा डर तो लगता था, लेकिन अब नहीं है। यह युद्ध हम जीतेंगे।  

-आराधना यादव, स्टाफ नर्स, हैलट अस्पताल, कानपुर


 

विज्ञापन

पहले कोरोना को हराना है शादी तो फिर भी हो जाएगी

वैश्विक कोरोना महामारी को हराने का कोतवाली जानसठ में तैनात महिला आरक्षी सुषमा में जुनून है। वह अपने साथियों के साथ निडर होकर ड्यूटी को निभा रही हैं। वह बुलंदशहर की रहने वाली हैं और करीब ढाई माह से वह छुट्टी पर भी नहीं गई है। परिजनों ने उसके विवाह की तैयारी शुरू कर दी थी। अगले माह मई में उसका रिश्ता तय भी होना था, सिर्फ विवाह की तारीख निर्धारित होनी बाकी रह गई थी। मगर लॉकडाउन में जनता की जान बचाने की जिम्मेदारी की वजह से उसने शादी कराने से इंकार दिया। उसने अपने परिजनों को फोन करके कह दिया कि पहले कोरोना को हराना है, शादी तो फिर भी हो जाएगी। पिता कल्याण सिंह को अपनी बेटी पर नाज है। देश सेवा करने को लेकर पिता ने फिलहाल मई में होने वाली बेटी की शादी को टाल दिया है। 

-सुषमा,  महिला आरक्षी, जानसठ



 

परिवार धर्म की चिंता भूल संभाला देश धर्म का जिम्मा

परिजनों की फिक्र से दूर कोरोना योद्धा बनकर मरीजों की सेवा कर रहे चीफ फार्मेसिस्ट राजेंद्र प्रसाद सेमवाल कहते हैं कि आज उन पर देश धर्म निभाने का जिम्मा है। इसलिए वह परिवार धर्म की चिंता को भूल कर कोरोना से लड़ने में सरकार की मदद कर रहे हैं।  थानाभवन सीएचसी में तैनात चीफ फार्मेसिस्ट राजेंद्र प्रसाद सेमवाल  कोरोना के खिलाफ जंग में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका परिवार देहरादून के शास्त्री नगर में रहता है। परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। जब से बच्चों व पत्नी को यह पता चला है कि उनकी ड्यूटी हॉटस्पॉट इलाके के अस्पताल में है। तब से परिजन चिंतित नजर आते हैं। हर दिन खासतौर पर बच्चे सुबह शाम उन्हें फोन कर उनका हाल जानते हैं। हालांकि उन्हें गर्व है कि उनके पिता कोरोना के खिलाफ जंग में अहम योगदान निभा रहे हैं। इसके साथ ही बच्चे उन्हें स्वयं भी सतर्क रहने की सलाह देते हैं और भगवान से पिता सहित पूरे देशवासियों के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना भी करते हैं। वह डेढ़ माह पहले घर गए थे, लेकिन फिलहाल उनकी घर जाने की कोई इच्छा नहीं है। क्योंकि इस समय परिवार से ज्यादा उनकी यहां पर जरूरत है। उन्होंने निश्चय किया है कि जब तक देश इस महामारी से मुक्त नहीं हो जाएगा। तब तक वह घर नहीं जाएंगे।


-राजेंद्र प्रसाद, चीफ फार्मेसिस्ट 
 सीएचसी थानाभवन, शामली 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed