फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Covid Vaccine does not increase risk of heart attack delhi

Covid Vaccine And Heart Attack: कोरोना का टीका लगने से नहीं बढ़ा हार्ट अटैक का खतरा, स्टडी में हुआ खुलासा

Tue, 05 Sep 2023 08:26 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Tue, 05 Sep 2023 08:26 AM IST
सार

कोरोना का टीका लेने के बाद दिल का दौरा पड़ने के कोई वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं मिले हैं। इसमें कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों ही तरह के टीके शामिल हैं।
 

विज्ञापन
Covid Vaccine does not increase risk of heart attack delhi
हार्ट अटैक और कोविड वैक्सीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना का टीका लेने के बाद दिल का दौरा पड़ने के कोई वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं मिले हैं। दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल ने 1,500 से ज्यादा मरीजों पर एक अध्ययन किया है, जिसमें कोरोना के टीका और दिल के दौरे का जोखिम बढ़ने के बीच कोई संबंध नहीं मिला है। इसमें कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों ही तरह के टीके शामिल हैं।

विज्ञापन


इससे पहले नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के शोधकर्ताओं ने भी एक अध्ययन में कोरोना के टीके और दिल के दौरे का जोखिम बढ़ने के बीच संबंध नहीं मिलने की पुष्टि की। इस अध्ययन को इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईजेएमआर) में प्रकाशित किया गया है। इसी से जुड़े अभी दो और अध्ययन सामने आना बाकी हैं, जिस पर आईसीएमआर की अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं। बहरहाल, मेडिकल जर्नल पीएलओएस वन में प्रकाशित अध्ययन बताता है कि अगस्त 2021 से अगस्त 2022 तक दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में भर्ती 1,578 मरीजों का चयन किया। उनके सभी चिकित्सा दस्तावेजों की जांच के बाद शोधकर्ताओं ने विश्लेषण किया।
विज्ञापन


इनमें से करीब 1086 (68.8 फीसदी) मरीजों ने कोरोना से बचने के लिए टीका लगवाया था जबकि 492 (31.2 फीसदी) ने टीका की खुराक नहीं ली थी। जिन्होंने टीका लिया उनमें 1047 (96 फीसदी) ने दोनों खुराक ली थी। जबकि 39 (4%) लोग ऐसे भी थे जिन्होंने केवल एक ही खुराक ली। अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. मोहित गुप्ता ने बताया कि कोरोना टीका और दिल के दौरे को लेकर कई तरह की अफवाहें हैं। लोगों का मानना है कि कोरोना का टीका लेने के बाद दिल का दौरा पड़ने के मामलों में वृद्धि हुई है। यह एकदम गलत और भ्रामक जानकारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना का टीका लगवाने के बाद मौत की आशंका कम
अध्ययन के अनुसार, करीब छह महीने तक विश्लेषण के बाद शोधकर्ताओं को यह भी पता चला कि टीका लेने वाले लोगों में गैर-टीकाकरण वाले लोगों की तुलना में मृत्यु दर की आशंका कम देखने को मिली। हालांकि, शोधकर्ताओं ने इसकी पुष्टि की है कि बढ़ती उम्र, मधुमेह और धूम्रपान करने वाले लोगों में टीका लेने के 30 दिन के भीतर मौत होने की दर अधिक देखने को मिली है। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना का टीका न केवल सुरक्षित है, बल्कि अल्पावधि के साथ-साथ सभी कारणों से होने वाली मृत्यु दर में कमी भी लाता है।


प्रतिकूल प्रभाव के मामले कम
डॉ. मोहित गुप्ता ने यह भी बताया कि कुछ लोगों को टीका की खुराक लेने के बाद प्रतिकूल प्रभाव हुए। इनमें किसी को दर्द तो किसी को हल्का बुखार आया, लेकिन यह बहुत लंबा असर नहीं रहा। वहीं, कुछ लोगों में टीका लेने के बाद हृदय संबंधी प्रतिकूल प्रभाव भी हुए हैं, लेकिन इनकी संख्या बेहद कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed