{"_id":"638215473c70be160b41f26d","slug":"cousin-first-threatened-to-kill-to-kunal-then-leave-dog-into-him-for-bitten-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटबुल से कटवाया: भाई ने दी जान से मारने की धमकी, शिकायत करने घर पहुंचा कुणाल तो उस पर छोड़ दिया कुत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटबुल से कटवाया: भाई ने दी जान से मारने की धमकी, शिकायत करने घर पहुंचा कुणाल तो उस पर छोड़ दिया कुत्ता
Sat, 26 Nov 2022 07:01 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 26 Nov 2022 07:01 PM IST
सार
पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कुत्ते से कटवाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी के घर पर दबिश दी लेकिन वह फरार हो चुका था।
विज्ञापन
pitbull
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीपुर में जान से मारने की धमकी देने वाले के घर शिकायत करने पहुंचे एक शख्स पर आरोपी के पिटबुल नस्ल के कुत्ते से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी के उकसाने पर कुत्ते ने उसे काटकर घायल कर दिया। अपना इलाज करवाने के बाद पीड़ित ने थाने में इसकी शिकायत की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
पीड़ित कुणाल मान सपरिवार अलीपुर गढ़ी में रहते हैं। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि 24 नवंबर को वह अपनी बाइक से अपने काम पर जा रहे थे। इसी दौरान एक बलेनो कार तेजी से उसकी बाइक के बगल में आई। कार सवार एक युवक ने शीशा उतार कर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने धमकी देने वाले की पहचान अपने चाचा कुलदीप मान के बेटे गौतम के रूप में की। वह तुरंत अपने घर वापस आ गया और धमकी देने वाले की शिकायत करने अपने चाचा के घर पहुंचा।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि उसके चाचा के बेटे के उकसाने पर दरवाजा खोलते ही उनका पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया और उसे काट लिया। जब उसे कुत्ता काट रहा था तब किसी ने उसे नहीं बचाया। परिवार वाले पीड़ित को लेकर तुरंत पास के अस्पताल गए। जहां उनका इलाज हुआ। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कुत्ते से कटवाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी के घर पर दबिश दी लेकिन वह फरार हो चुका था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। शुरूआती जांच में पता चला है कि आपसी रंजिश ने घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।