फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Court sent Sanjay Singh to judicial custody till October 27

Liquor Scam: 'आप' सांसद संजय सिंह को कोर्ट से झटका, 27 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत बढ़ाई

Fri, 13 Oct 2023 02:53 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 13 Oct 2023 02:53 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने आप सांसद की न्यायिक हिरासत 27 अक्तूबर तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Court sent Sanjay Singh to judicial custody till October 27
संजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उच्च न्यायालय ने आबकारी नीति मामले में गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली आप सांसद संजय सिंह की याचिका पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने संक्षिप्त दलीलें सुनने के बाद नोटिस जारी किया और ईडी के वकील द्वारा जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगने के बाद मामले को स्थगित कर दिया। मामले की अगली सुनवाई 17 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिंह के वकील की ओर से शुक्रवार को इसका उल्लेख किए जाने के कुछ घंटों बाद, उच्च न्यायालय ने उनकी गिरफ्तारी और रिमांड दोनों को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुनवाई की। हाईकोर्ट के समक्ष संजय की और से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रम चौधरी ने तर्क दिया कि कानूनी प्रक्रिया का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हुआ है।

उन्होंने कहा सवाल कानून की प्रक्रिया के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग का है। एक प्रतिष्ठित नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुझे कभी कोई नोटिस या समन जारी नहीं किया गया। मुझे किसी पूछताछ या जांच के लिए नहीं बुलाया गया। अचानक 4 अक्टूबर की सुबह वे आए मेरे घर की तलाशी ली गई। शाम 5:25 बजे मुझे अचानक गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed