फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Court sent Jyoti Prakash to 6 days police custody

Delhi News: ज्योति प्रकाश को 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, गैंगस्टर नंदू का भाई है आरोपी

Sun, 30 Mar 2025 05:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 30 Mar 2025 05:32 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने ज्योति प्रकाश को फिर से गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। उसे शुक्रवार को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने ज्योति प्रकाश की 10 दिन की हिरासत मांगी थी।

विज्ञापन
Court sent Jyoti Prakash to 6 days police custody
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को ज्योति प्रकाश उर्फ बाबा को मकोका के एक मामले में छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। यह मामला कथित तौर पर नंदू की ओर से संचालित एक संगठित अपराध गिरोह से जुड़ा है। वह गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू का सगा भाई है। इसी मामले में पूर्व विधायक नरेश बाल्यान भी न्यायिक हिरासत में है।

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद 4 अप्रैल को अदालत में पेश करने को कहा। दिल्ली पुलिस ने ज्योति प्रकाश को फिर से गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। उसे शुक्रवार को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने ज्योति प्रकाश की 10 दिन की हिरासत मांगी थी। दिल्ली पुलिस के विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) अखंड प्रताप सिंह ने कोर्ट को बताया कि न्यायिक हिरासत के दौरान ज्योति जेल के अंदर से नंदू गैंग के मामलों को संभाल रहा है। उन्होंने कहा कि वह दो जबरन वसूली के मामलों में नामजद है और अदालत ने आरोप पत्र पर संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


अभियुक्त की ओर से अधिवक्ता ने हिरासत के आवेदन का विरोध किया। उन्होंने कहा कि आरोपी पिछले 10 वर्षों से न्यायिक हिरासत में है। वह साहिल उर्फ पोली और विजय उर्फ कालू के साथ सह-अभियुक्त नहीं है, जिनके इकबालिया बयान मकोका की धारा 18 के तहत दर्ज किए गए थे। 27 मार्च को कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की उस अर्जी को स्वीकार कर लिया था, जिसमें ज्योति से न्यायिक हिरासत में पूछताछ की अनुमति मांगी गई थी। वह मंडोली जेल में न्यायिक हिरासत में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed