फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Body of 13-year-old girl found hanging from noose on balcony in Delhi Krishna Nagar area

दिल्ली: माता-पिता ने डांटा तो किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, बाहर गई बहन लौटी तो सामने आई घटना

Sat, 05 Sep 2026 02:12 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 05 Sep 2026 02:12 PM IST
सार

दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में 13 वर्षीय किशोरी की बालकनी में फंदे से लटकी मिलने के बाद मौत हो गई। बड़ी बहन ने उसे देखा और पड़ोसियों व परिजनों को सूचना दी। शुरुआती जांच में माता-पिता की डांट से नाराज होने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन
Body of 13-year-old girl found hanging from noose on balcony in Delhi Krishna Nagar area
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में शनिवार सुबह एक 13 साल की किशोरी ने बालकनी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 17 साल की बहन ने उसे फंदे से लटके देखा तो मामले की सूचना पड़ोसियों व माता-पिता को दी।

विज्ञापन


बाद में खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। बाद में शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि सुबह के समय माता-पिता ने किशोरी को डांट दिया था। इससे खफा होकर उसने ऐसा कदम उठाया। कृष्णा नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से मधुबनी, बिहार की रहने वाली किशोरी अपने परिवार के साथ गली नंबर-10, शंकर विहार में रहती थी। इसके माता-पिता पिछले कुछ दिनों से बिहार गए हुए हैं। दोनों बहनें अपने घर पर अकेली थीं। पड़ोस में इनके रिश्तेदार रहते हैं। शनिवार सुबह किसी बात पर फोन पर ही माता-पिता ने 13 साल की किशोरी को डांट दिया था। इस बीच बड़ी बहन किसी बात से बाहर चली गई। वापस आने पर उसने देखा कि छोटी बहन बालकनी में फंदे से लटकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed