फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Court order to case against IPS wife for cheating case

आईपीएस की पत्नी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करने का आदेश, दिल्ली के शोरूम से खरीदा था फर्नीचर

Thu, 25 Jul 2019 10:14 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 25 Jul 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
Court order to case against IPS wife for cheating case
फाइल फोटो
गौतमबुद्धनगर जिला न्यायालय ने एक आईपीएस की पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करने का आदेश दिया है। आरोप है कि अफसर की पत्नी ने दिल्ली स्थित शोरूम से 22 लाख का फर्नीचर खरीदा था। 
विज्ञापन


इनमें से बकाया 14 लाख रुपये का सवा साल बाद भी भुगतान नहीं किया गया। दिल्ली स्थित शोरूम के मालिक हेमंत बिष्ट ने कोर्ट में 156-3 के तहत लगाई गई अर्जी में कहा कि उनके शोरूम पर फरवरी 2018 में एक महिला फर्नीचर खरीदने आईं थीं। 
विज्ञापन


उन्होंने लगभग 22 लाख रुपये का फर्नीचर खरीदा था। आठ लाख का भुगतान दो चेक के माध्यम से कर दिया गया। जबकि बकाया 14 लाख की रकम नहीं दी गई। 

आरोप है कि जब शोरूम संचालक ने बकाया मांगा तो महिला ने जेल भिजवाने की धमकी दी और कहा कि उनके पति यूपी कैडर के आईपीएस हैं। पीड़ित ने बताया कि उसने आईपीएस को भी इस मामले में फोन किया था, लेकिन न तो संतोषजनक जवाब मिला और न ही उनके रुपये मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला नोएडा सेक्टर 52 में अपने परिवार के साथ रहती हैं। इसी आधार पर पीड़ित ने गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में अर्जी दाखिल की। कोर्ट ने सुनवाई कर नोएडा सेक्टर 24 कोतवाली पुलिस को केस दर्ज कर जांच के आदेश दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed