फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   court extended the 10-day remand of IS terrorists

विशेष अदालत ने 10 दिन बढ़ाई आईएस के आतंकियों की रिमांड

Tue, 09 Feb 2016 10:02 PM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
court extended the 10-day remand of IS terrorists

संयुक्त अरब अमीरात से निर्वासित आईएसआईएस के तीन आतंकियों की पुलिस रिमांड विशेष अदालत ने मंगलवार को दस दिनों के लिए बढ़ा दी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपियों कर्नाटका निवासी अदनान हुसैन, थाणे महाराष्ट्र के मोहम्मद फरहान और जम्मू-कश्मीर निवासी शेख अजहर अल इस्लाम को दस दिन की रिमांड पूरी होने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया।


एजेंसी ने कहा कि देश-विदेश में प्रवासी और अप्रवासी भारतीयों की भर्ती समेत आईएस की गतिविधियों की साजिश का खुलासा करने के लिए आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करना जरूरी है।

विज्ञापन


जिला न्यायाधीश अमर नाथ ने एजेंसी का अनुरोध स्वीकार करते हुए आरोपियों से पूछताछ के लिए 19 फरवरी तक रिमांड दिया है। हालांकि एजेंसी ने बारह दिनों का रिमांड मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तथ्यों की पुष्टि के लिए आरोपियों का मौजूद होना जरूरी

court extended the 10-day remand of IS terrorists

एजेंसी ने रिमांड मांगते हुए कहा कि इन आरोपियों ने आईएस के अपने सहयोगियों से संपर्क व संगठन की विचाराधारा का प्रचार करने के लिए सोशल मीडिया, मोबाइल ऐप समेत इंटरनेट आधारित सेवाओं का इस्तेमाल किया था।


इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों को आरोपियों से संबंधित डाटा उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया गया है। इन लोगों के कब्जे से बरामद लैपटॉप, मोबाइल, सिम कार्ड, पेन ड्राइव आदि सामान जांच के लिए सीईआरटी जांच लैब भेजा जा चुका है और रिपोर्ट का इंतजार है।

रिपोर्ट के तथ्यों की पुष्टि के लिए आरोपियों का मौजूद होना जरूरी है। इसके अलावा जांच में पकड़े गए अन्य आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ के लिए भी आरोपियों का हिरासत में होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed