फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   court do not send summon to kejriwal in one rupee defamation cade

1 रुपए के मानहानि मामले में केजरीवाल को फिलहाल मिली राहत, नहीं मिला समन

Sun, 30 Jul 2017 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 30 Jul 2017 12:41 PM IST
सार

  • केजरीवाल को मानहानि मामले में समन पर फैसला टला      
  • भाजपा के अंकित भारद्वाज ने दी थी मानहानि की शिकायत       
  • अभी तो केजरीवाल को म‌िली राहत लेक‌िन अगली सुनवाई जा सकता है केजरीवाल को समन
  • 1 रुपए की मानहान‌ि मामले में केजरीवाल को फ‌िलहाल म‌िली राहत, नहीं म‌िला समन

विज्ञापन
court do not send summon to kejriwal in one rupee defamation cade
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य अंकित भारद्वाज की मानहानि शिकायत पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व संजय सिंह को समन पर फैसला शनिवार को अगली तारीख तक टल गया। भारद्वाज ने केजरीवाल व संजय सिंह से मानहानि के लिये एक रुपया मुआवजा मांगा है।

विज्ञापन


तीस हजारी अदालत के एडीशनल सीनियर सिविल जज वीके गौतम ने अंकित भारद्वाज की शिकायत पर समन जारी करने के मामले में फैसला सुनाने के लिये आठ अगस्त की तारीख तय की है।
विज्ञापन


अदालत ने शिकायत पर सुनवाई के बाद 26 जुलाई को फैसला सुरक्षित रख लिया था। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में इस घटना से संबंधित सीडी चलाकर दिखाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंक‌ित का नाम कप‌िल म‌िश्रा के हमलावर के रूप में बताया

court do not send summon to kejriwal in one rupee defamation cade

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन नेताओं ने उसका नाम व प्रोफाइल कपिल मिश्रा पर हमला करने वाले के तौर पर मीडिया व सोशल मीडिया पर प्रचारित किया। भारद्वाज ने इस बाबत मानहानि की दीवानी शिकायत दायर कर रखी है।

पेश मामला धरने पर बैठे आप विधायक कपिल मिश्रा पर 10 मई को हुये हमले से जुड़ा है। कपिल मिश्रा उस दिन धरने पर बैठे थे। उसी समय एक युवक आया और उन्हें थप्पड़ जड़ दिये।

वहां मौजूद मिश्रा के समर्थकों ने उस युवक को पकड़ लिया। वहां पर उसने अपना नाम अंकित भारद्वाज व खुद को आप का कार्यकर्ता बताया था। यह पूरा वाकिया मीडिया चैनलों पर चला था। इस युवक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed