फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Courier company employees in the bathroom put the noose

कोरियर कंपनी कर्मचारी ने बाथरूम में लगाया फंदा

Thu, 22 Jan 2015 07:45 PM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
अमर उजाला, इंदिरापुरम Updated Thu, 22 Jan 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
Courier company employees in the bathroom put the noose

नीतिखंड-1 स्थित एक कोरियर कंपनी के कर्मचारी ने बृहस्पतिवार शाम को ऑफिस के बाथरूम के जंगले से लटककर फंदा लगा लिया। अन्य कर्मचारी बाथरूम गए तो उन्होंने शव को मफलर से बंधा देखा, तो ऑफिस में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


आननफानन में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामला गृहक्लेश के कारण सुसाइड का माना जा रहा है।
विज्ञापन


विजयनगर के बहरामपुर निवासी रतनपाल सिंह का बेटा सुंदर(28) नीतिखंड की कोरियर कंपनी में काम करता था। बृहस्पतिवार शाम को वह ऑफिस में था। कुछ देर बाद उसे कोरियर डिलीवरी के लिए जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बाथरूम जाने की बात कहकर ऑफिस के पिछले हिस्से में गया था। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो कंपनी के कुछ कर्मचारी उसे ढूंढने के लिए बाथरूम की ओर गए। वहां उसका शव मफलर से बंधा जंगले से लटक रहा था।

कर्मचारियाें ने पुलिस को सूचना दी और सुंदर को लेकर इंदिरापुरम के शांति गोपाल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसओ इंदिरापुरम हरिदयाल यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। कंपनी कर्मचारियों के बयान लिए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही जांच आगे बढ़ेगी।


गृहक्लेश लग रहा कारण

एसओ हरिदयाल यादव ने बताया कि कर्मचारियों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि सुंदर कुछ परेशान लग रहा था। जांच में गृहक्लेश की वजह से आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। परिजनाें से भी संपर्क किया जा रहा है। इसके बाद ही जांच आगे बढ़ सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed