फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   couple's corpse found in bathroom

बाथरूम में मिली थी दंपति की लाश, मौत का राज बरकरार

Thu, 28 Jan 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 28 Jan 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
couple's corpse found in bathroom

शहर के अल्फा-2 में बीते सोमवार अपने घर के बाथरूम में मृत पाए गए नवदंपति की मौत का राज गहरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दोनों की मौत का वजह साफ नहीं हुई है। मामले में बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए  फोरेंसिक लैब भेजा दिया गया है। जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


कासना कोतवाली प्रभारी अनिल प्रताप का कहना है कि मौके से ऐसा कोई सुराग भी नही मिला है, जिससे यह कहा जा सके दंपति की मौत किन कारणों से हुई।

अभी तक की जांच में गैस गीजर को ही मौत का कारण माना  जा रहा है। हालांकि जांच के दौरान  बाथरूम के दरवाजे की कुंडी भी अंदर से बंद नहीं पाई गई थी। मालूम हो कि 25 दिसंबर को नवदंपति की बाथरूम में मौत हो गई थी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो गीजर चालू था। प्राथमिक जांच में पुलिस ने भी एलपीजी  गैस गीजर को ही मौत का करण मान रही है।
विज्ञापन


वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर और एचओडी डॉ. जुगल किशोर के मुताबिक गैस गीजर से निकली कार्बन-डाई-ऑक्साइड और कार्बन- मोनो-ऑक्साइड अपने आसपास मौजूद ऑक्सीजन को समाप्त कर देती है। बाथरूम में वेंटिलेशन नहीं होने पर वाष्पीकरण से घुटन हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान फेफड़ों को ऑक्सीजन की तेजी से जरूरत पड़ने लगती है। वहीं कार्बन-मोनो-ऑक्साइड रक्त के हिमोग्लोबिन  से मिलकर शरीर को ऑक्सीजन लेने की प्रक्रिया में अवरोध पैदा कर देते है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति बेहोश हो जाता है। साथ ही दिमाग भी कार्य करना बंद  कर देता है। ब्रेन हैमरेज हो जाता है, जिससे उसकी मौत हो जाती है।


घर में वेंटीलेशन होना जरूरी
प्रोफेसर  जुगल किशोर के मुताबिक, वातावरण में मौजूद आक्सीजन के साथ-साथ तमाम तरह की  गैसें होती है। घर के सभी कमरों में वेंटीलेशन होना जरूरी है। अक्सर घटनाओं में देखा गया है कि  लोग कमरा बंद कर उसमें अंगीठी, हीटर या गैस आदि का प्रयोग करते है। इससे  निकलने वाली गैसें जानलेवा साबित होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed