फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Couple heavy WhatsApp and Facebook, social networking sites are broken relationship

पति-पत्नी पर भारी व्हाट्सऐप और फेसबुक, सोशल साइट्स से टूट रहे रिश्ते

Mon, 13 Jun 2016 04:35 AM IST
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 13 Jun 2016 04:35 AM IST
विज्ञापन
Couple heavy WhatsApp and Facebook, social networking sites are broken relationship
social media

सोशल साइट्स पर ज्यादा एक्टिव रहना पति और पत्नी के रिश्ते पर भारी पड़ रहा है। व्हाट्सऐप, फेसबुक और फोन का ज्यादा इस्तेमाल  रिश्ते में दरार पैदा कर रहा है। इसका उदाहरण पिछले दो महीने में महिला थाने में पति-पत्नी के लड़ाई के आए केस हैं।

विज्ञापन


10 फीसदी से ज्यादा केस में सोशल साइट्स और एंड्रायड फोन लड़ाई की वजह बना। महिला थाने में काउंसलिंग के दौरान कई दंपति ने झगड़ा सुलझाने के लिए स्मार्ट फोन, फेसबुक और व्हाट्सऐप से तौबा करने का एक-दूसरे को भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


पिछले कुछ सालों में सोशल साइट्स और फोन का इस्तेमाल बढ़ गया है। इस वजह से पति-पत्नि एक दूसरे को समय नहीं दे पा रहे। महिला थाने में आए केस में पतियों की शिकायत रहती है कि पत्नी पूरे दिन फोन पर बात करती रहती है। या फिर रात में व्हाट्सऐप या फेसबुक पर चैट करती है। वहीं पत्नियां भी कुछ इसी तरह के आरोप लगा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार को टूटने से बचाने के लिए फेसबुक से तौबा !

Couple heavy WhatsApp and Facebook, social networking sites are broken relationship
सोशल मीडिया - फोटो : demo

महिला थाना प्रभारी शगुफ्ता रिजवी ने बताया कि सोशल साइट्स और फोन पर ज्यादा बात करने से हो रही लड़ाई के केस आ रहे हैं। पहले इनकी काउंसलिंग की जा रही है। काउंसलिंग के दौरान कई महिलाओं ने स्मार्ट फोन, फेसबुक और व्हाट्सऐप के इस्तेमाल करने से ही मना कर दिया ताकि उनका परिवार टूटने से बच सके। 

अप्रैल और मई में कुल 107 केस आए हैं, जिसमें से 60 में काउंसलिंग के जरिये समझौता करवाया गया है। 12 में मुकदमा दर्ज कराया गया। 25 पेंडिंग चल रहे हैं। मनोचिकित्सक आरके बंसल ने बताया कि फेसबुक पोस्ट और व्हाट्सऐप पर आए कमेंट को लेकर भी पति-पत्नियों में विवाद हो रहा है। इस तरह के कई केस आ रहे हैं। 

इससे दंपति के बीच एक दूसरे के लिए शक भी पैदा हो रहा है। इससे बचने के लिए बेहतर है कि दोनों एक दूसरे से बात कर अपनी बात रखें। इनका इस्तेमाल सकारात्मक तरीके से होना चाहिए। 

महीना          लड़ाई के केस             सोशल साइट्स के केस                 
अप्रैल              62                                 6
मई                45                                  7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed