Delhi: घरेलू कलह में दंपती ने लगाई फांसी, पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक, बेटी घर पहुंची तो हुआ खुलासा
नरेला इलाके में बुधवार दोपहर घरेलू कलह के बाद दंपती ने फांसी लगा ली। घटना के कुछ ही देर बाद इनकी नाबालिग बेटी वहां पहुंची तो उसने माता-पिता को फंदे से लटके देखा। उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने तुरंत दोनों को फंदे से नीचे उतारा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहरी-उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में बुधवार दोपहर घरेलू कलह के बाद दंपती ने फांसी लगा ली। घटना के कुछ ही देर बाद इनकी नाबालिग बेटी वहां पहुंची तो उसने माता-पिता को फंदे से लटके देखा। उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने तुरंत दोनों को फंदे से नीचे उतारा। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पति को मृत घोषित कर दिया गया। महिला को राजा हरीशचंद्र अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक की शिनाख्त अनवर (40) के रूप में हुई है।
वह अपने परिवार के साथ बंगाली कालोनी, सिंघु बॉर्डर, नरेला इलाके में रहता था। इसके परिवार में पत्नी अरजीना (35) और तीन बच्चे हैं। मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला अनवर छोटा-मोटा काम करता था। उसे शराब पीने की लत थी। शराब पीकर वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गाली-गलौच करता था। इस बात से घर में तनाव रहता था। पिछले तीन-चार दिन से पति-पत्नी के बीच रोजाना झगड़ा हो रहा था। बुधवार को भी दोनों का खूब झगड़ा हुआ। दोपहर के समय पति-पत्नी घर पर मौजूद थे। इनके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इस बीच नाबालिग बेटी घर पहुंची तो उसने देखा कि माता-पिता ने घर की छत में लगी बल्ली के सहारे फंदा लगाकर फांसी लगा ली थी। शोर मचाने पड़ोसियों ने दोनों को फंदे से उतारा। छानबीन के दौरान पुलिस को फिलहाल दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
नरेला में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
नरेला इलाके में बुधवार दोपहर एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद एजाज (20) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है। एजाज नशे का आदी था। फिलहाल वह बेरोजगार था। पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।