फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   couple found dead in bathroom were live in partners

पति-पत्नी नहीं थे बाथरूम में निर्वस्त्र मिले शव

Wed, 16 Dec 2015 06:22 PM IST
Updated Wed, 16 Dec 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
couple found dead in bathroom were live in partners

नोएडा सेक्टर-73 में किराये के मकान में दो माह पहले बंगलूरू से शिफ्ट हुए पति-पत्नी के शव बाथरूम में निर्वस्त्र हालत में मिलने के मामले में बुधवार को एक बड़ा खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार को बेंगलुरू से मृतकों के परिवार के आने से इस केस में नया मोड़ आ गया है। परिवार ने यहां आकर एक ऐसा खुलासा किया जिससे पुलिस भी हैरान रह गई।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाथरूम में जिन दो लोगों का शव मिला था, उन्हें पति-पत्नी बताया जा रहा था लेकिन परिवार ने खुलासा किया है कि वो दोनों पति-पत्नी नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिव-इन पार्टनर थे दोनों

couple found dead in bathroom were live in partners

दरअसल दोनों लिव-इन में रह रहे थे। वहीं दोनों बच्चे भी उनके नहीं हैं। दोनों बच्चे महिला के पहले पति से बताए जा रहे हैं। इस बात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने अपनी जांच में इन तथ्यों को भी शामिल कर लिया है।

गौरतलब है ‌कि जय भारत रोड, केआर पुरम, बंगलूरू निवासी नवीन गैंम्बली (30) शहर के सेक्टर-125 स्थित ई कॉमर्स कंपनी में नौकरी करते थे। दो माह पहले वह लिव-इन पार्टनर दक्षयानि (28), उसके बेटे महेश (5) और बेटी मोनिका (3) के साथ सेक्टर-73 स्थित जितेंद्र यादव के मकान में रहने आए। नवीन प्रथम तल पर किराये पर रहते थे।

महेश और मोनिका घर से सटे एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों मंगलवार सुबह अधूरी ड्रेस में स्कूल चले गए। शिक्षिका ने उनसे ड्रेस के बारे में पूछा तो महेश ने बताया कि पापा-मम्मी बाथरूम में रात से हैं।

पड़ोसी ने रोशनदान से देखा तो दिखी लाश

couple found dead in bathroom were live in partners

बच्चों ने टीचर को बताया कि सुबह बाथरूम का दरवाजा खोलने को आवाज लगाई थी। बच्चों ने शिक्षिका को यह बताया कि उनके कमरे का मुख्य दरवाजा बंद था। वे दोनों पीछे से बालकनी के रास्ते से कूदकर पड़ोसी के घर में होते हुए वहां से स्कूल आए।

शिक्षिका को बच्चों की बात पर शक हुआ। उन्होंने बच्चों को वापस घर भेज दिया। पूरे घटनाक्रम को मकान मालिक और पड़ोसियों को बताया। पड़ोसी जब नवीन के घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। एक पड़ोसी ने बाथरूम के रोशनदान से झांक कर देखा कि नवीन और उसकी पत्नी बाथरूम के फर्श पर मृत पड़े हैं।

पड़ोसियों ने सूचना पुलिस को दी, जहां मौके पर मंगलवार करीब साढ़े 11 बजे सेक्टर-49 पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। शव बाहर निकालने के लिए पुलिस को बाथरूम का दरवाजा भी तोड़ना पड़ा।

किसी को नहीं पता था उनके बारे में

couple found dead in bathroom were live in partners

बाथरूम के फर्श पर खून मिला और दोनों शव निर्वस्त्र थे। उनके कपड़े और स्लीपर बाथरूम में मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उनके परिजनों को सूचना दे दी है।

पड़ोसियों का कहना है कि यह परिवार किसी से मतलब नहीं रखता था। ऐसे में उनके बारे में कोई भी ज्यादा नहीं जानता है। दो माह पूर्व यहां शिफ्ट हुए थे।

सोमवार रात करीब 10 बजे नवीन ऑफिस से घर आया था। उसके बाद क्या हुआ किसी को नहीं पता। बच्चे छोटे हैं ऐसे में बच्चों ने पुलिस को ज्यादा जानकारी देने में असमर्थ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed