{"_id":"f5960a76e8362e5d9c900c423667700d","slug":"couple-died-because-of-brazier-to-avoid-cold-in-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब दरवाजा तोड़ा तो अलग-अलग मिली दंपत्ति की लाशें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब दरवाजा तोड़ा तो अलग-अलग मिली दंपत्ति की लाशें
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 13 Jan 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
दादरी के नई आबादी क्षेत्र के किदवई नगर स्थित घर में मंगलवार शाम दंपति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया गया है कि ठंड से बचने के लिए पति-पत्नी दो माह के बच्चे के साथ अंगीठी जलाकर सोए थे। प्रथमदृष्टया मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। हालांकि बच्चे के बचने और कमरे में एक पुड़िया मिलने के कारण पुलिस अन्य कोंण से भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दनकौर का मूल निवासी समसुद्दीन और बुलंदशहर की रहने वाली पत्नी सायरा दो माह के बच्चे के साथ किदवई नगर में किराए पर रहते थे। बताया गया कि मंगलवार दोपहर तीन बजे वे कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए।
विज्ञापन
देर शाम धुआं उठने पर जब पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़कर पुलिस कमरे में दाखिल हुई। समसुद्दीन और सायरा अलग-अलग बिस्तर पर मृत पाए गए, लेकिन बच्चा जीवित मिला।
विज्ञापन
पुलिस को कमरे से एक पुड़िया भी मिली है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर बाद ही मौत की सही वजह पत चलेगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।