फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Couple did fraud with people on the name of worship

कीर्तन के बहाने पति-पत्नी खेल रहे थे घिनौना खेल

Thu, 26 Feb 2015 06:41 PM IST
Updated Thu, 26 Feb 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
Couple did fraud with people on the name of worship

लॉटरी (कमेटी) के बहाने लक्ष्मण विहार के करीब सौ लोगों को सात करोड़ से अधिक रुपये का चूना लगाने वाला दंपति कीर्तन के नाम पर अपना शिकार बनाता था। इस दंपति को स्थानीय लोग बेहद ईमानदार, धार्मिक और दयालु समझते थे।

विज्ञापन


लक्ष्मण विहार में रहने वालों का कहना है कि दंपति मंजू सैनी और विष्णु भगवान साल में कई-कई बार कीर्तन सहित कई तरह के धार्मिक आयोजन किया करते थे। इसमें भारी भीड़ जुटती थी।
विज्ञापन


जनवादी महिला मोर्चा की अध्यक्ष उषा सरोहा ने बताया कि आरोपी दंपति का लोगों को अपने शीशे में उतारने के और भी कई तरीके थे।

लक्ष्मण विहार में बड़ा लॉटरी के नाम पर बड़ा धंधा

Couple did fraud with people on the name of worship

वह किसी भी कॉलोनीवासी की शादी में पहुंचकर 50 हजार रुपये तक नकद या गिफ्ट दे दिया करते थे। इससे लोगों का उसके प्रति विश्वास निरंतर बढ़ने लगा था। उसके बाद सूद पर पैसे लेन-देन का भी धंधा शुरू कर दिया।

कॉलोनी वालों ने बताया कि उसकी शिकार होने वालों में अधिकतर महिलाएं हैं। वे अपने पति से पैसे बचाकर दंपति के यहां रखती थी। इनमें बड़े घर की महिलाओं के अलावा घर में पोछा-बरतन करने वाली भी शामिल हैं।

शहर की इस घनी और बड़ी कॉलोनी में बड़ी संख्या में महिलाएं कमेटी चलाने का धंधा चला रही हैं। इनमें कई राजनीतिक संरक्षण प्राप्त हैं तो कई घरेलू।

कई जा चुकी हैं जेल

Couple did fraud with people on the name of worship

वह धार्मिक अथवा शादी-ब्याह के कार्यक्रम में महिलाओं से संपर्क करती हैं। उसके बाद उन्हें लॉटरी के नाम पर अपने जाल में फंसा लेती हैं।

स्थानीय पुलिस कहती है कि यह अवैध धंधा इतने गुपचुप तरीके से चलता है और लोग खुद अपनी मर्जी से इसमें फंसते हैं। इसलिए चाहकर भी पुलिस कुछ नहीं कर पाती।

जनवादी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उषा सरोहा कहती हैं कि कमेटी का भंडा फोड़ घपले के खुलासे के बाद होता है। ऐसे कई मामले लक्ष्मण विहार में सामने आ चुके हैं। इनमें से दो में दो महिलाएं जले की भी हवा खा चुकी हैं। इसके बावजूद इस काम का सिलसिला थम नहीं रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed