फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Country's first pig slaughter house in Delhi

दिल्ली में बनेगा देश का पहला सुअर बूचड़खाना

Mon, 03 Mar 2014 12:15 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 03 Mar 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
Country's first pig slaughter house in Delhi

दिल्ली देहात के रानी खेड़ा गांव में देश का पहला सुअर बूचड़खाना (पिग स्लॉटर हाउस) बनेगा। इसके निर्माण के लिए डीडीए ने नगर निगम को 12 एकड़ भूमि आवंटित कर दी है। हालांकि इस जमीन पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम का स्वामित्व है, लेकिन तीनों नगर निगम मिलकर बूचड़खाने का निर्माण कराएंगी।

विज्ञापन


करीब दो सौ करोड़ रुपये लागत वाले इस बूचड़खाने में इस्तेमाल होने वाले समस्त उपकरण विदेशी होंगे। राजधानी व आसपास के इलाकों में बड़ी तादाद में अवैध रूप से सुअर काटने का धंधा चल रहा है। इसे रोकने के लिए नगर निगम ने करीब पांच वर्ष पहले सुअर बूचड़खाना बनाने का फैसला किया था।
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अवैध बूचड़खानों के चलते राजधानी में ही नहीं, बल्कि एनसीआर में भी पर्यावरण दूषित हो रहा है। नगर निगम के पशु विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रानी खेड़ा में ऐसी तकनीक से बूचड़खाना बनाया जाएगा, जिससे इलाके में गंदगी नहीं फैलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका निर्माण विदेशी कंपनी से कराया  जाएगा, क्योंकि विदेशों में ऐसे बूचड़खाने काफी संख्या में चल रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि बूचड़खाने में सुअर काटने के अलावा दूसरा प्लांट भी लगाया जाएगा। इसमें सुअर के मांस को अलग-अलग किया जाएगा। साथ ही निर्यात करने के लिए इसकी पैकिंग की भी व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed